Перейти к содержимому

हरियाणा में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, एक की ...से हड़कंप!Haryana News |Inkhabar Haryana

Inkhabar Haryana

0:00 / 0:00

हरियाणा में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, एक की ...से हड़कंप!Haryana News |Inkhabar Haryana

6 254 просмотра · Трансляция закончилась 7 дней назад
Inkhabar Haryana
289 тыс. подписчиков
6 254 просмотра · Трансляция закончилась 7 дней назад
यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल.. हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने से वह भी घायल हो गया। अस्पताल में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब इस वारदात को गांव मुसिंबल के सरपंच की कार पर हुई फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है। वीओ: वारदात खारवन चौक स्थित हाइड्रा और क्रेन ऑफिस की है। प्रत्यक्षदर्शी हैप्पी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मंधार गांव के रिछपाल और मुसिंबल गांव के कमलजीत व गुरनील पहली मंजिल पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और तीनों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से रिछपाल और कमलजीत घायल हो गए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे काम कर रहे वर्कर ऊपर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रिछपाल की मौत हो गई। कमलजीत का इलाज चल रहा है, जबकि गुरनील भागते समय गिरकर घायल हुआ। बाइट : पडोसी दुकानदार वीओ : पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली कि मुसिंबल गांव के सरपंच की कार पर भी गोलियां चलाई गई हैं। एसपी कमलदीप गोयल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बाइट — जाँच अधिकारी.... “मामले की जांच के लिए सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुईं हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी खांगले जा रहे है, फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है।” #Yamunanagar #Haryana #Firing #CrimeNews #haryananews #inkhabarharyana Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana ! All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour. For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE ) Connect with us on Social platform instagram.com/inkhabarharyana Facebook.com/inkhabarharyana