Перейти к содержимому

Haryana में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड! घर-घर छापेमारी...!Haryana News | Inkhabar Haryana

Inkhabar Haryana

0:00 / 0:00

Haryana में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड! घर-घर छापेमारी...!Haryana News | Inkhabar Haryana

6 555 просмотров · 1 день назад
Inkhabar Haryana
289 тыс. подписчиков
6 555 просмотров · 1 день назад
अंबाला में नशे के मकड़जाल को ध्वस्त करने के लिए अंबाला पुलिस लगातार कांबिंग अभियान चला रही है। एंटी नारकोटिक सेल और सीआईए की टीमें लगातार रेड कर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं, बावजूद इसके नशे के सौदागर चोरी-छुपे अपना कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्लम एरिया में कई युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर चुके हैं। वीओ:--नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अंबाला छावनी सदर थाना पुलिस ने आज बड़ा कॉम्बिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी धर्मवीर सैनी के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल और पुलिस कर्मियों की टीम ने अंबाला छावनी की ढेहा बस्ती सहित कई संदिग्ध इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान में पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद भी ली ताकि नशे के ठिकानों को आसानी से ट्रेस किया जा सके। करीब दो घंटे तक चले इस सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने घर-घर और गली-गली में छानबीन की। हालांकि इस दौरान पुलिस के हाथ कोई बड़ी मात्रा में नशा नहीं लगा, लेकिन इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप जरूर मच गया।थाना प्रभारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस समय-समय पर ऐसे ही कॉम्बिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर शिकंजा कसेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अगर उन्हें कहीं नशे का कारोबार होता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि अंबाला को नशा मुक्त बनाया जा सके। बाइट:-- धर्मवीर सैनी, SHO, थाना सदर, अंबाला छावनी, #ambala #ambalanews #haryananews #haryanapolice #police #raid #inkhabarharyana Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana ! All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour. For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE ) Connect with us on Social platform instagram.com/inkhabarharyana Facebook.com/inkhabarharyana