Перейти к содержимому

Delhi का Anand Vihar बस अड्डा गड्ढे में, आने से बच रही बसें, Sharad Sharma Report

Sharad Sharma on Ground

0:00 / 0:00

Delhi का Anand Vihar बस अड्डा गड्ढे में, आने से बच रही बसें, Sharad Sharma Report

206 775 просмотров · 1 г. назад
Sharad Sharma on Ground
725 тыс. подписчиков
206 775 просмотров · 1 г. назад
दिल्ली का बेहद अहम अंतरराज्यीय बस अड्डा है आनंद विहार ISBT। इन दिनों इस बस अड्डे का इतना बुरा हाल है कि समझ नहीं आता कि इस बस अड्डे में सड़क पर गड्ढे हैं या फिर यह पूरा बस अड्डा ही गड्ढे में जा चुका है। हालत इतनी खराब है कि एग्जिट रूट जहां से सारी बसें निकलते हैं वह सड़क इतनी टूट गई कि पहली नजर में देखने पर तालाब नजर आता। उस सड़क को बस अड्डा प्रशासन ठीक करवाने की जगह सड़क को बंद करके बसों को दूसरी जगह से बाहर निकालने के काम में लग गया। लेकिन इस बस अड्डे में एंट्री पर भी इतने बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं कि आपको देखकर शर्म आएगी कि दिल्ली के अंदर किसी अंतरराज्यीय बस अड्डे की स्थिति ऐसी होनी चाहिए? इस बस अड्डे में दिल्ली की बसें तो आती ही है साथ में उत्तर प्रदेश और हरियाणा की बसें भी आती हैं लेकिन रिपोर्टिंग के दौरान सभी इन गड्ढों की शिकायत करते हुए नज़र आये। लेकिन सबसे ज्यादा दिल्ली की बस को चलने वाली ड्राइवर ही परेशान हैं क्योंकि दिल्ली में लो फ्लोर बस चलती हैं और इन गड्ढों मैं ये बसें फंस रही हैं और ड्राइवर का नुकसान हो रहा है। क्या 21वीं सदी में जब भारत विश्वगुरु बनने की बात कर रहा है तो क्या इतना अहम बस अड्डा इतनी खराब स्थिति में होना चाहिए? Sharad Sharma Report #delhi #dtc #anandvihar #delhinews #bjp #rekhagupta #kejriwal #aap #latestnews #news Join this channel to get access to perks:    / @sharadsharmaonground