बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
0:00 / 0:00
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
33 107 просмотров · 1 год назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,8 тыс. подписчиков
33 107 просмотров · 1 год назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️
00:00 ज़्यादा
नहाने का समय हो गया है! बिंग और फ़्लॉप बुलबुले वाला पानी तैयार कर रहे हैं और जब फ़्लॉप देख नहीं रहा होता, बिंग थोड़ा और बुलबुले वाला साबुन उसमें डाल देता है... और फिर थोड़ा और.... और फिर थोड़ा और, जब तक कि बुलबुले बिलकुल ऊपर तक नहीं आ जाते! बिंग जब टब में घुसता है तो उसे एहसास होता है कि वह बैठ नहीं सकता क्योंकि वहाँ बहुत सारे बुलबुले हैं।
06:33 कंबलू
बिंग सोने के लिए तैयार हो रहा है और अपने मुलायम, वूज़ी कंबलू को हॉपिटी वूश के केप की तरह पहन लेता है। वह अपने दाँत साफ़ करता है, और फिर हॉपिटी के, लेकिन जब वह टॉयलेट जाता है, तो गलती से उसके कंबलू पर सू सू लग जाती है! वह चाहता है कि फ़्लॉप उसे साफ़ कर दे ताकि वह उसे सोते समय अपने पास ले सके, लेकिन वह इतनी जल्दी सूख नहीं पाएगा। क्या बिंग को कोई उतनी ही मुलायम और वूज़ी चीज़ मिलेगी जो वो सोते समय साथ ले सके?
13:06 देना
पैजेट की दुकान पर, फ़्लॉप और पैजेट बिंग को सूला के जन्मदिन के लिए सही तोहफ़ा चुनने में मदद कर रहे हैं। उसे ट्रक पसंद अता है लेकिन वह जानता है कि सूला को चमकीली चीज़ें पसंद हैं। पैजेट एक घुम्मू छड़ी निकालती है जो चमकीली है और बिलकुल सूला वाली चीज़ है! बिंग को वह पसंद है और वह सूला के जन्मदिन की पार्टी के लिए उसके घर जाने से पहले खुद उसके साथ खेलना चाहता है। क्या वह देख पाएगा कि सूला उसके तोहफ़े से कितनी खुश है?
19:39 चमचम जादू
बिंग सूला के साथ खेलने जाता है जो कुछ 'चमचम जादू' कर रही है। जब बिंग अपना खुद का चमचम जादू खोजना चाहता है तो बगीचे में एकदम सही चमचम जादू पत्थर ढूंढ़ते समय उसे छींक आ जाती है। एक बार जब उसे सही पत्थर मिल जाता है, तो सूला उसे अपना परियों वाला ख़ास चमचम जादू पाउडर दिखाती है। लेकिन क्या होगा जब बिंग फिर से छींकेगा और जादुई पाउडर हर जगह उड़ जाएगा?
26:12 स्मूदी
नाश्ते का समय हो गया है! लेकिन जो एक केला बचा है वह खाने के लिए बहुत पिलपिला है। और इसलिए फ़्लॉप उसकी स्मूदी बनाने का सुझाव देता है। लेकिन जब बिंग का गाजर गलती से मिक्सी में भी डल जाता है, तो एक गाजरी स्मूदी बन जाती है! क्या बिंग को उसकी गाजरी स्मूदी पसंद आएगी?
32:45 मेंढक
बिंग को बगीचे में एक मेंढकी मिलती है और वह उसे रखना चाहता है, इसलिए वह और सूला मेंढकी के लिए एक सुंदर 'बाल्टी घर' बनाने का फैसला करते हैं। लेकिन मेंढकी को अपना नया घर पसंद नहीं आता और इसलिए वह फुदक कर बाहर चली जाती है। मेंढकी कहाँ गई?
39:18 वू वू
नाश्ते का समय हो गया है! बिंग अपनी तेज़ चलने वाली कार से खेल रहा होता है जब गलती से वे दोनों क्रिस्पो को रसोई की ज़मीन पर गिरा देते हैं और कर देते हैं फैलू। बिंग और फ़्लॉप वू वू की मदद से उन्हें साफ़ करते हैं, और तभी अचानक बिंग की कार गलती से क्रिस्पो के साथ वू वू के पेट में चली जाती है!
45:51 खोना
बिंग और हॉपिटी वूश, पार्क में इतना मज़ा कर रहे हैं कि बिंग को एक बड़ी सी, बदबूदार डॉगी की पॉटी दिखाई नहीं देती और उसका पैर सीधे उस पर जा पड़ता है! फ़्लॉप सफ़ाई के लिए बिंग को आमा के घर तक पहुँचने में मदद करता है, और तभी बिंग को एहसास होता है कि उसने हॉपिटी को पीछे छोड़ दिया है। क्या बिंग ध्याऽऽऽऽन लगा कर याद कर पाएगा कि हॉपिटी कहाँ है?
52:24 फ़्लॉप कहाँ है?
लंच का समय हो गया है! सूला और आमा लंच के लिए बिंग के घर आई हैं, लेकिन गाजर ख़त्म हैं इसलिए फ़्लॉप को गाजर लेने के लिए दुकान पर जाना पड़ता है।
58:57 हुनर
सूला, पैंडो, फ़्लॉप और पैजेट सभी में एक हुनर है, एक ऐसी ख़ास चीज़ जो केवल वे ही कर सकते हैं। बिंग अपना ख़ुद का हुनर ढूंढने की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा लगता है कि बाकी सब लोग भी वैसा कर सकते हैं।
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून
*****
बिंग से संबंधित और देखें::
▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes
▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil...
▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories
▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits
#बिंगहिन्दी
#बिंगएपिसोड
#storiesinhindi
#binginhindi
*****
बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है।
बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है।
बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है।
➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com
➡️ Instagram: / bingbunny
➡️ Facebook: / bingbunny
© ACAMAR FILMS LIMITED