Перейти к содержимому

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल

0:00 / 0:00

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

35 996 просмотров · 1 год назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,8 тыс. подписчиков
35 996 просмотров · 1 год назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️ 00:00 झूला बिंग खुश है कि फ़्लॉप उसे पार्क में झूले पर धक्का दे रहा है, तभी पैंडो आता है और अपनी भी बारी चाहता है। वे एक-दूसरे को बारी-बारी से दस तक गिनती गिनने देने पर सहमत होते हैं, लेकिन जब पैंडो झूले पर जाता है... तो वह ठीक से गिनती नहीं करता। बिंग इतना हताश हो जाता है कि वह झूले के सामने दौड़ पड़ता है। 06:33 खोना बिंग और हॉपिटी वूश, पार्क में इतना मज़ा कर रहे हैं कि बिंग को एक बड़ी सी, बदबूदार डॉगी की पॉटी दिखाई नहीं देती और उसका पैर सीधे उस पर जा पड़ता है! फ़्लॉप सफ़ाई के लिए बिंग को आमा के घर तक पहुँचने में मदद करता है, और तभी बिंग को एहसास होता है कि उसने हॉपिटी को पीछे छोड़ दिया है। क्या बिंग ध्याऽऽऽऽन लगा कर याद कर पाएगा कि हॉपिटी कहाँ है? 13:06 परछाई बिंग बगीचे में खेल रहा है तभी उसकी नज़र अपनी परछाई पर पड़ती है। फ़्लॉप और बिंग पकड़म परछाई खेलते हैं, और बारी-बारी से परछाई भूत बनते हैं, लेकिन एक बारिश का बादल सूरज को ढक देता है और परछाइयाँ गायब हो जाती हैं। बिंग और फ़्लॉप बारिश से बचने के लिए अंदर जाते हैं, लेकिन बिंग की परछाई बाहर भीग रही है! 19:39 पिकनिक बिंग और फ़्लॉप पिकनिक के लिए तैयार हो रहे हैं। उनके पास वह सब कुछ है जो उन्हें चाहिए; सैंडविच, जूस, बिस्किट और यहां तक कि निक्कर भी! जैसे ही वे व्हीली के साथ निकलने वाले होते हैं, बारिश शुरू हो जाती है और बिंग बहुत निराश हो जाता है। क्या वे अब भी पिकनिक मनाने जा पाएंगे, या बारिश सारा मज़ा किरकिरा कर देगी... 26:12 मेंढक बिंग को बगीचे में एक मेंढकी मिलती है और वह उसे रखना चाहता है, इसलिए वह और सूला मेंढकी के लिए एक सुंदर 'बाल्टी घर' बनाने का फैसला करते हैं। लेकिन मेंढकी को अपना नया घर पसंद नहीं आता और इसलिए वह फुदक कर बाहर चली जाती है। मेंढकी कहाँ गई? 32:45 छुपन छुपाई बिंग क्रेश में सूला, पैंडो और कोको के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा है। सभी बच्चे खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ते हैं लेकिन बिंग खेल जीतने की उम्मीद में सू-सू रोके रखने का फैसला करता है। खेल फिर से शुरू होता है और सभी बच्चे छिप जाते हैं लेकिन क्या बिंग अपनी सू-सू रोक पाएगा या वह खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ेगा... 39:18 म्यूज़िकल स्टैच्यू आमा के क्रेश में, खेल चुनने की बारी बिंग की है और वह चुनता है म्यूज़िकल स्टैचू। जब गाना रुक जाए... तब एकदम स्टैचू बन जाओ। अगर तुम डगमगाए, तो तुम खेल से बाहर ... और फिर तुम हो डगमग पुलिस। क्या बिंग ये खेल जीतेगा? 45:51 स्मूदी नाश्ते का समय हो गया है! लेकिन जो एक केला बचा है वह खाने के लिए बहुत पिलपिला है। और इसलिए फ़्लॉप उसकी स्मूदी बनाने का सुझाव देता है। लेकिन जब बिंग का गाजर गलती से मिक्सी में भी डल जाता है, तो एक गाजरी स्मूदी बन जाती है! क्या बिंग को उसकी गाजरी स्मूदी पसंद आएगी? 52:24 कहानी का समय नहाने का समय हो गया है! बिंग चाहता है कि फ़्लॉप उसे उसकी फ़ेविट किताब, हॉपिटी वूश और चाँद का रखवाला पढ़े, क्योंकि वह नहा रहा है, लेकिन 'किताबों को नहाना नहीं पसंद' और वह पूरी तरह से गीली हो जाती है और उसे सूखने की जरूरत होती है। क्या बिंग को कहानी इतनी अच्छी तरह याद है कि वह इसे किताब के बिना सुना सके? 58:57 कार पार्क बिंग फ़्लॉप के साथ अपना कार पार्क वाला खेल खेलना चाहता है, लेकिन चार्ली आया हुआ है और वह गलत तरीक़े से उसे खेलता रहता है। बिंग को यह पसंद नहीं आता, इसलिए फ़्लॉप चार्ली को साथ लेकर चार्ली खेल खेलने के लिए रसोई में जाने का सुझाव देता है। लेकिन इसका मतलब यह है कि बिंग को ख़ुद अकेले ही अपना खेल खेलना पड़ेगा... बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून ***** बिंग से संबंधित और देखें:: ▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes ▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil... ▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories ▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits #बिंगहिन्दी #बिंगएपिसोड #storiesinhindi #binginhindi ***** बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है। बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है। बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है। ➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com ➡️ Instagram:   / bingbunny   ➡️ Facebook:   / bingbunny   © ACAMAR FILMS LIMITED