Перейти к содержимому

क्यों सदियों तक एक रहस्य बना रहा नैनीताल? Nainital | हुआ यूं था | EPS18

Baramasa

0:00 / 0:00

क्यों सदियों तक एक रहस्य बना रहा नैनीताल? Nainital | हुआ यूं था | EPS18

37 105 просмотров · 3 г. назад
Baramasa
408 тыс. подписчиков
37 105 просмотров · 3 г. назад
नैनीताल! दो हज़ार मीटर की ऊँचाई पर बसा एक ऐसा हिल स्टेशन जिसकी ख़ूबसूरती की चर्चा देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में होती है. दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग झीलों के इस शहर को देखने पहुँचते हैं और इसकी सुंदरता के मुरीद हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही नैनीताल कई सालों एक रहस्य बन कर रहा. ऐसा रहस्य जिसके बारे में स्थानीय लोग तो जानते थे लेकिन बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को इसकी जानकारी नहीं थी. स्थानीय लोग किसी भी बाहरी व्यक्ति से इस खूबसूरत जगह का जिक्र तक नहीं करते थे. वो पूरी कोशिश करते थे कि पहाड़ों की गोद में बसी इस सुंदर झील के बारे में किसी को भी खबर न लगे. यही कारण है कि जिस पौराणिक नैनीताल का जिक्र ‘स्कंद पुराण’ के ‘मानस खंड’ में भी दर्ज था, वो जगह 19वीं सदी तक भी दुनिया से छिपी रही. लेकिन फिर एक दिन एक अंग्रेज़ व्यापारी चालाकी से यहां पहुँचता है, धोखे से यहां के अधिकार हासिल करता है और नैनीताल की पूरी तस्वीर ही बदल डालता है. आज के हुआ यूं था के एपिसोड में देखिए नैनीताल (Nainital) शहर के बसने की कहानी. #nainital #huayuntha #baramasa #uttarakhandhistory बारामासा को फ़ॉलो करें: Facebook:   / baramasa.in   Instagram:   / baramasa.in   Twitter:   / baramasa_in