चटनी से बना एकदम चटपटा पराठा 😍10 मिनट में तैयार! आपने पहले कभी खाया है? Spicy Tasty Chutney Paratha
Dev's Kitchen
0:00 / 0:00
चटनी से बना एकदम चटपटा पराठा 😍10 मिनट में तैयार! आपने पहले कभी खाया है? Spicy Tasty Chutney Paratha
30 008 просмотров · 3 нед. назад
Dev's Kitchen
222 тыс. подписчиков
30 008 просмотров · 3 нед. назад
ऐसा चटनी पराठा आपने शायद पहले कभी नहीं खाया होगा! 😋🔥
माँ से सीखी हुई मेरी मूंगफली-लहसुन की चटनी से बनाया ये एकदम चटपटा पराठा—वो भी 2 अलग-अलग तरीके से!
और अगर चटनी पहले से तैयार है, तो सिर्फ 10–15 मिनट में गरमागरम पराठा तैयार. ❤️
इस चटनी की पूरी रेसिपी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
• झणझणीत महाराष्ट्रीयन चटनी🔥I मूंगफली, तिल, ...
चटनी पराठा
सामग्री
पराठे के आटे के लिए:
गेहूं का आटा – 1 कप
नमक – ⅓ टीस्पून
तेल – 1½ टीस्पून
पानी – लगभग ½ कप (लगभग 85–90% पानी इस्तेमाल करें)
चटनी स्टफिंग के लिए:
मूंगफली-मिर्च-लहसुन की चटनी – 3 टेबलस्पून
सेव – ¼ कप
बारीक कटा प्याज़ – ½ कप
बारीक कटा धनिया – 3 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – ⅓ टीस्पून
नींबू का रस – ½ नींबू
सेंकने और सर्व करने के लिए:
तेल या घी – आवश्यकतानुसार
बटर/व्हाइट बटर – आवश्यकतानुसार
दही – सर्व करने के लिए
नींबू का खट्टा-मीठा अचार – सर्व करने के लिए
मुक्का प्याज़ – सर्व करने के लिए
विधि
आटा:
एक बाउल में गेहूं का आटा, नमक और तेल लें। धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को अच्छी तरह गूंथकर 30 मिनट के लिए ढककर रखें।
स्टफिंग:
एक बाउल में मूंगफली-मिर्च-लहसुन की चटनी, सेव, बारीक कटा प्याज़, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। चटपटा स्टफिंग तैयार है।
1. लच्छा चटनी पराठा
आटे की लोई लेकर उसे थोड़ा लंबा बेलें। ऊपर चटनी का स्टफिंग फैलाएँ और हल्का दबाएँ। ऊपर से थोड़ा सूखा आटा छिड़कें। अब इसे बचपन में कागज़ का फैन बनाते थे, उसी तरह आगे-पीछे ज़िगज़ैग फोल्ड करें। इसे गोल आकार दें और हल्का बेल लें।
मध्यम गरम तवे पर डालें। थोड़ा तेल या घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
2. तिकोना चटनी पराठा
आटे की लोई को गोल बेलें। एक हिस्से पर स्टफिंग रखें और एक तरफ से फोल्ड करें। फिर दूसरे हिस्से पर दोबारा थोड़ा स्टफिंग रखें और दूसरा फोल्ड करें। अब इसे तिकोने आकार में तैयार करके हल्के हाथ से बेल लें।
मध्यम गरम तवे पर डालें और थोड़ा तेल या घी लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
दोनों पराठे तैयार होने के बाद ऊपर थोड़ा बटर या व्हाइट बटर लगाएँ और हाथ से हल्का-सा क्रश करें, ताकि परतें खुल जाएँ।
गरमागरम चटनी पराठा दही, नींबू के खट्टे-मीठे अचार और मुक्का प्याज़ के साथ सर्व करें।
#ChutneyParatha #ChutneyParathaRecipe #ParathaRecipe #IndianBreakfast #DesiFood #Devskitchen