Перейти к содержимому

आसाराम के इलाज पर क्यों उठी आवाज? इंदौर में समर्थकों की रैली, रिहाई की भी मांग! | Indore News

Mradubhashi

0:00 / 0:00

आसाराम के इलाज पर क्यों उठी आवाज? इंदौर में समर्थकों की रैली, रिहाई की भी मांग! | Indore News

7 646 просмотров · 2 дн. назад
Mradubhashi
163 тыс. подписчиков
7 646 просмотров · 2 дн. назад
इंदौर में आसाराम के स्वास्थ्य और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर उनके अनुयायी सड़क पर उतर आए। जोधपुर जेल में बंद आसाराम के बेहतर इलाज की मांग करते हुए समर्थकों ने रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। आखिर अनुयायियों ने प्रशासन के सामने कौन-कौन सी मांगें रखीं? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के नाम सौंपे गए ज्ञापन में आसाराम को न्यायालयीन आदेशों के अनुरूप जोधपुर के आरोग्यम हॉस्पिटल में उपचार की अनुमति देने की मांग की गई। अनुयायियों ने कहा कि यदि अस्पताल में इलाज संभव नहीं है, तो इसके कारण लिखित में बताए जाएं और तब तक हृदय रोग विशेषज्ञ की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में आपातकालीन स्थिति में AIIMS जोधपुर या आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए विशेष प्रोटोकॉल बनाने, जेल में आवश्यक चिकित्सा उपकरण, आपातकालीन दवाइयां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। अनुयायियों ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि जेल में बंद व्यक्ति को भी जीवन, चिकित्सा और मानवीय गरिमा का अधिकार प्राप्त है। इसके साथ ही उन्होंने आसाराम की जल्द रिहाई की मांग भी उठाई। अब देखना होगा कि अनुयायियों की इन मांगों पर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं। देखिए इंदौर से जुड़ी हर बड़ी खबर और मध्य प्रदेश की ताजा अपडेट सिर्फ Mradubhashi News पर। वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और ऐसी ही ताजा खबरों के लिए CHANNEL को SUBSCRIBE जरूर करें। #Asaram #IndoreNews #MadhyaPradeshNews #MradubhashiNews #JodhpurNews