Перейти к содержимому

आवाज प्रभु की सुनूंगा Aawaz Prabhu Ki Sununga | Song No. 285 | Siyon Ke Geet

Church at Hebron Fellowship Bhusawal

0:00 / 0:00

आवाज प्रभु की सुनूंगा Aawaz Prabhu Ki Sununga | Song No. 285 | Siyon Ke Geet

677 просмотров · 1 мес. назад
Church at Hebron Fellowship Bhusawal
322 подписчика
677 просмотров · 1 мес. назад
आवाज प्रभु की सुनूंगा Aawaz Prabhu Ki Sununga | Song No. 285 | Siyon Ke Geet "यहोवा की वाणी . . . |" भजन संहिता Psalm 29 Chorus: आवाज प्रभु की सुनूंगा, जब वह मुझ से कहे, (2) मधुर आवाज से कहे, धीमी आवाज से कहे || (2)  1.⁠ ⁠तेरी अजीब वाणी, जो मेघों के ऊपर है, प्रतापी प्रभु गरजता (2), मेघों के ऊपर वह रहे |  2.⁠ ⁠तेरी भयंकर वाणी, प्रतापमय और सामर्थी है, लबानोन के देवदार को तोड़े, आग की लपटों को चीरे |  3.⁠ ⁠बन को हिलाती है, हरणी का जो गर्भ गिरे, जंगल में पतझड़ है, यह वाणी सदा जो रहे |  4.⁠ ⁠मन्दिर में सब कहे, महिमा तेरी जो है, तू शान्ति, आशीष देगा, जो तेरी वाणी को सुने |  5.⁠ ⁠तेरी मीठी वाणी, जो वचन से सुनता मैं, प्रार्थना के द्वारा से, वह हर दिन मुझ से कहे |  6.⁠ ⁠तेरी मीठी वाणी, जिस में है इच्छा तेरी, जीवन के हर पल में, समझूं मैं जो तू कहे |  7.⁠ ⁠तेरी धीमी वाणी, जो मार्ग दिखाता है, जब दाहिने बायें फिरूँ, पीछे से वह मुझ से कहे |  8.⁠ ⁠आँधियाँ जब चलें, डर भय मुझ में आए, तब तेरी जो प्यारी आवाज, "मत डर" मुझ से कहे |  9.⁠ ⁠जब अन्धकार रूपी, मृत्यु की तराई में हूँ, "मैं तेरे साथ जो हूँ", यह वाणी मुझे सुन पड़े | 10.⁠ ⁠हे प्रभु तू अब हक, तेरा दास जो सुनता है, नम्र और दीन बनकर, मानूंगा जो तू कहे |