Перейти к содержимому

Kushinagar Flood: तमकुहीराज में टूटा AP बांध, नेपाल के पानी से कई गांव जलमग्न, राहत शिविर पहुंचे लोग

TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand

0:00 / 0:00

Kushinagar Flood: तमकुहीराज में टूटा AP बांध, नेपाल के पानी से कई गांव जलमग्न, राहत शिविर पहुंचे लोग

813 просмотров · 12 часов назад
TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand
2,84 млн подписчиков
813 просмотров · 12 часов назад
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित तमकुहीराज में नारायणी (बड़ी गंडक) नदी के उफान से भारी तबाही मच गई है. नेपाल के वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़े गए पानी के भारी दबाव के कारण जावही दयाल और खैरा टोला के पास एपी तटबंध (AP बांध) टूट गया है. बांध का हिस्सा कटने से आधा दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं और करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई है. अचानक बाढ़ का पानी गांवों में घुसने से अफरातफरी का माहौल बन गया है. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर मुस्तैद हैं. पानी में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों (शेल्टर होम) में पहुंचाया जा रहा है. कुशीनगर सांसद शशांक मणि और तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने जनता से प्रशासन का सहयोग करते हुए ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है. #KushinagarFlood #TamkuhiRaj #UPWeather #APBandh #NarayaniRiver #FloodAlert #UPNews #TV9UPUK #BreakingNews https://tv9up.com https://linktr.ee/TV9UttarPradesh Subscribe to TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand YouTube |    / tv9uttarpradeshuttarakhand   Facebook |   / tv9uttarpradesh   Twitter |   / tv9uttarpradesh   लेटेस्ट अपडेट्स और ख़बरों के लिए TV9 की न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें: https://tv9news.app.link/J5HhK1uXRLb #TV9UttarPradesh #TV9UttarPradeshUttaraKhand #TV9UP @Associated Broadcasting Company Pvt Ltd