Jodhpur: 15 लाख दो या पत्नी भूल जाओ! भाई की शादी नहीं हुई तो बेटी वापस ले गए..फिर करा दी दूसरी शादी?
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
Jodhpur: 15 लाख दो या पत्नी भूल जाओ! भाई की शादी नहीं हुई तो बेटी वापस ले गए..फिर करा दी दूसरी शादी?
66 538 просмотров · 3 мес. назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
66 538 просмотров · 3 мес. назад
जोधपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद प्रजापत ने अपने ससुर और अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज करवाया है।प्रमोद का कहना है कि नवंबर 2023 में उसकी शादी लीला से हुई थी।शादी के बाद करीब डेढ़ साल तक सब कुछ ठीक रहा। दोनों परिवारों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। सबसे महत्वपूर्ण बात...शादी के समय ऐसी कोई शर्त भी नहीं रखी गई थी कि बदले में प्रमोद को अपने साले की शादी करवानी होगी।लेकिन वक्त बीतने के साथ कहानी बदलने लगी।प्रमोद का आरोप है कि उसके ससुर पोकरराम ने एक दिन उसके पिता से कहा...मेरे बेटे नरेश की शादी करवाओ...वरना मैं अपनी बेटी को वापस ले जाऊंगा।शुरुआत में परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया...लेकिन कुछ ही समय बाद यह मांग दबाव में बदल गई।
प्रमोद का आरोप है कि जुलाई 2025 में उसके ससुर अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ उसके घर पहुंचे।और वहां जो कहा गया...वह बेहद चौंकाने वाला था।कथित तौर पर कहा गया...या तो आटा-साटा के तहत हमारे बेटे के लिए लड़की दो...या 15 लाख रुपये दो...नहीं तो हमारी बेटी हमारे साथ जाएगी।प्रमोद और उसके परिवार ने दोनों मांगें मानने से इनकार कर दिया।इसके बाद लीला अपने पिता के साथ चली गई।प्रमोद का आरोप है कि जाते समय साफ शब्दों में कहा गया...15 लाख लेकर आना...तभी लीला वापस मिलेगी...वरना उसे भूल जाना।
#rajasthannews #jodhpurnews #jodhpur
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak #Maharojodhpur #MaharojodhpurCount