अंता पंचायत समिति वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी राहुल नागर ने विकास को बताया प्राथमिकता
Headline News Channel
0:00 / 0:00
अंता पंचायत समिति वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी राहुल नागर ने विकास को बताया प्राथमिकता
219 просмотров · 6 дн. назад
Headline News Channel
130 подписчиков
219 просмотров · 6 дн. назад
अंता पंचायत समिति वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी राहुल नागर ने विकास को बताया प्राथमिकता
बोले– डबल इंजन सरकार में एक और इंजन जोड़ने का समय, मूलभूत सुविधाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान रहेगा प्राथमिकता
बारां
अंता पंचायत समिति के वार्ड संख्या 4 से भाजपा प्रत्याशी एवं देहात मंडल अध्यक्ष राहुल नागर ने हेडलाइन न्यूज से खास बातचीत में कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अब एक और इंजन जोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के विकास विजन को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र में आमजन को मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की खाद संबंधी समस्या में काफी हद तक सुधार हुआ है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।