🔥 रागी की ऐसी कुरकुरी पूरियाँ कि बार-बार बनाने का मन करे 😋 | Ragi Poori Recipe
Garima's Kitchen Story
0:00 / 0:00
🔥 रागी की ऐसी कुरकुरी पूरियाँ कि बार-बार बनाने का मन करे 😋 | Ragi Poori Recipe
29 просмотров · 7 дней назад
Garima's Kitchen Story
82 подписчика
29 просмотров · 7 дней назад
🌾 रागी की पूरियाँ | Ragi Poori Recipe
आज मैंने बनाई है स्वादिष्ट और कुरकुरी रागी की पूरियाँ, जो बनाने में बहुत आसान हैं। इसमें गेहूं के आटे के साथ बराबर मात्रा में रागी का आटा इस्तेमाल किया है। अजवाइन और कलौंजी का स्वाद इन पूरियों को और भी खास बना देता है। ❤️
🥣 सामग्री:
1 कप गेहूं का आटा
1 कप रागी का आटा
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच कलौंजी
1 चम्मच घी
पानी, आटा गूंथने के लिए
पूरी तलने के लिए तेल
👩🍳 विधि:
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और रागी का आटा लें। इसमें स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद अजवाइन और कलौंजी को हथेलियों के बीच हल्का मसलते हुए आटे में डालें। अब इसमें 1 चम्मच घी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
पानी की सहायता से आटे को गूंथकर नरम डो तैयार कर लें। इसे लगभग 10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें। 10 मिनट बाद आटे की लोइयां बनाकर पूरियां बेल लें और गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
गरमा-गरम रागी की पूरियां तैयार हैं। 😋❤️
अगर आपको मेरी रेसिपी पसंद आए तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
YouTube Channel: गरिमा किचन स्टोरी
#RagiPoori #RagiPooriRecipe #RagiRecipes #RagiFlourRecipe #HealthyRecipes #IndianRecipes #PooriRecipe #CrispyPoori #BreakfastRecipe #EasyRecipe #HomemadeRecipe #HealthyIndianFood #GarimaKitchenStory