Перейти к содержимому

वाराणसी के मदनपुरा में भीषण आग, मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद

Janwarta

0:00 / 0:00

वाराणसी के मदनपुरा में भीषण आग, मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद

20 824 просмотра · 2 дн. назад
Janwarta
7,24 тыс. подписчиков
20 824 просмотра · 2 дн. назад
वाराणसी के मदनपुरा इलाके में गुरुवार दोपहर तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पेंट, झाड़ू और वाइपर की दुकान से शुरू हुई आग पहली मंजिल की ज्वैलरी शॉप और दूसरी मंजिल पर चल रहे होटल तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य के दौरान दुकान में फंसे एक युवक को सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। पुलिस ने आसपास के रास्तों पर यातायात डायवर्ट किया। आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। #Varanasi #Madanpura #VaranasiFire #BreakingNews #FireIncident #KashiNews #UttarPradesh #LatestNews