Перейти к содержимому

महिला आरक्षण के बहाने बदलेगा चुनावी भूगोल? समझिए परिसीमन, जनगणना और सत्ता का व्याकरण | #kadwicoffee

Kadwi Coffee I कड़वी कॉफी

0:00 / 0:00

महिला आरक्षण के बहाने बदलेगा चुनावी भूगोल? समझिए परिसीमन, जनगणना और सत्ता का व्याकरण | #kadwicoffee

2 197 просмотров · 6 месяцев назад
Kadwi Coffee I कड़वी कॉफी
11,3 тыс. подписчиков
2 197 просмотров · 6 месяцев назад
अगर आपने पिछले शनिवार प्रधान मंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन सुना है तो आपको मालूम होगा कि प्रधान मंत्री का विपक्ष के प्रति तल्ख़ी भरा अंदाज़ और कहना कि विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक को पास नहीं होने दिया? इस एपिसोड में हम उसी जटिल मुद्दे को विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं, जिसने पिछले कुछ दिनों से पूरे देश की राजनीति को हिला कर रखा है. कड़वी कॉफी की इस बातचीत में अपूर्वानंद और सामाजिक वैज्ञानिक, चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव के साथ हम उन तीन महत्वपूर्ण शब्दों, जनगणना, परिसीमन और आरक्षण को सरल तरीके से समझते हैं, जिनके बिना इस पूरे विवाद को समझना मुश्किल है. चर्चा में यह भी सामने आता है कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून में ऐसी शर्तें जोड़ी गईं, जिनकी वजह से उसका लागू होना टलता चला गया. सरकार का दावा है कि वह महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने इसे रोक दिया. वहीं दूसरी ओर विपक्ष का कहना है कि यह सिर्फ महिला आरक्षण का सवाल नहीं था, बल्कि सीटों के बंटवारे, राज्यों के बीच संतुलन और चुनावी व्यवस्था में बड़े बदलाव का मुद्दा था. इसके अलावा, वोटर लिस्ट में कटौती, असम में हुए परिसीमन के उदाहरण और चुनावी नक्शे में संभावित बदलाव जैसे गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा की गई है, जो लोकतंत्र की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं. अगर आप राजनीति को सिर्फ खबरों से नहीं, बल्कि गहराई से समझना चाहते हैं, तो यह बातचीत आपके लिए है.