भागलपुर: तपस्वी हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल पर चल रहा था साइबर क्राइम का खेल, 5 शातिर गिरफ्तार!
TV Angpradesh
0:00 / 0:00
भागलपुर: तपस्वी हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल पर चल रहा था साइबर क्राइम का खेल, 5 शातिर गिरफ्तार!
16 573 просмотра · 9 дней назад
TV Angpradesh
312 тыс. подписчиков
16 573 просмотра · 9 дней назад
भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर किराये का कमरा लेकर साइबर ठगी का अवैध धंधा चला रहे अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर सिटी डीएसपी हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 15 जिंदा कारतूस, 4 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, चेकबुक और एक बाइक बरामद की है। यह गिरोह अवैध खातों में ठगी की रकम मंगवाकर कमीशन बांटता था। पुलिस ने बिना सत्यापन कमरा देने वाले मकान मालिकों को भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल पर बने किराये के कमरे में पुलिस की बड़ी छापेमारी।
5 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार— साहिबगंज, पीरपैंती, रंगरा, कदवा और खगड़िया से जुड़े तार।
मौके से 15 जिंदा कारतूस, 4 लैपटॉप, 7 स्मार्टफोन, 7 एटीएम और बैंकिंग दस्तावेज जब्त।
सिटी डीएसपी हेमंत कुमार की अपील— सभी मकान मालिक किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं।
#BhagalpurNews #BhagalpurCyberCrime #JogsarThana #TapaswiHospitalRaid #CyberFraudGang #LiveCartridgesRecovered #DSPHemantKumar #TenantVerification #BiharPolice #TVAngpradesh