कैंसर के इलाज में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, PGI ने विकसित किए नए रेडियोफार्मास्यूटिकल
Dainik Tribune
0:00 / 0:00
कैंसर के इलाज में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, PGI ने विकसित किए नए रेडियोफार्मास्यूटिकल
306 просмотров · 3 дня назад
Dainik Tribune
15,1 тыс. подписчиков
306 просмотров · 3 дня назад
कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली महंगी विदेशी तकनीक का विकल्प अब PGI चंडीगढ़ में तैयार किया जा रहा है। PGI के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग ने स्वदेशी रेडियोफार्मास्यूटिकल्स विकसित किए हैं, जिनकी मदद से मरीजों को कम खर्च में बेहतर इलाज देने की दिशा में काम हो रहा है। खास बात यह है कि लिवर कैंसर के इलाज के लिए विकसित की गई तकनीक से भविष्य में मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है। PGI की विशेषज्ञ डॉक्टर जया शुक्ला के मुताबिक, विदेश से आने वाली Y-90 आधारित थैरेपी के एक डोज की कीमत भारत में करीब 10 से 12 लाख रुपए तक बताई जाती है। इसके मुकाबले PGI में विकसित किए गए विकल्प से इलाज का खर्च एक लाख रुपए से कम रखने का लक्ष्य है। फिलहाल प्रस्तावित मल्टी-सेंटर ट्रायल के तहत मरीजों को यह इलाज पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराने की योजना है। इस स्वदेशी तकनीक का देश के पांच प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में मल्टी-सेंटर ट्रायल शुरू करने की तैयारी है। इसमें PGI चंडीगढ़ के साथ टाटा अस्पताल मुंबई, AIIMS दिल्ली, AIIMS भुवनेश्वर और JIPMER जैसे संस्थानों को शामिल करने की योजना है। इस ट्रायल के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) से फंडिंग मिली है।
#PGI #CancerTreatment #Radiopharmaceuticals #CancerResearch #HealthcareIndia #MedicalResearch #CancerCare #AtmanirbharBharat #HealthNews #IndiaNews
कैंसर के इलाज में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, PGI ने विकसित किए नए रेडियोफार्मास्यूटिकल
‘द ट्रिब्यून’ के सहयोगी प्रकाशनों के रूप में 15 अगस्त, 1978 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून की शुरुआत हुई। द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
Subscribe for more videos: / @dainiktribunechd
Like us on Facebook: / dainiktribunechd
Follow us on Twitter: / dainiktribune
Download Dainik Tribune epaper App: https://bit.ly/3ghljcf