Перейти к содержимому

कब स्वीकार करें और कब बदलें? | When to Accept and When to Change?

Abhinav Kumar | The Universal Way

0:00 / 0:00

कब स्वीकार करें और कब बदलें? | When to Accept and When to Change?

12 просмотров · 4 дня назад
Abhinav Kumar | The Universal Way
18 подписчиков
12 просмотров · 4 дня назад
जीवन में हमारे सामने अक्सर दो possibilities होती हैं—या तो जो है उसे हम स्वीकार करें, या फिर उसे बदलने का प्रयास करें। लेकिन सवाल यह है— कब स्वीकार करें और कब बदलें? हर चीज़ को स्वीकार कर लेना शायद सही नहीं है, और हर चीज़ को बदलने की कोशिश करते रहना भी शायद सही नहीं है। कुछ परिस्थितियाँ ऐसी होती हैं जिन्हें हम बदल सकते हैं। वहाँ केवल acceptance के नाम पर निष्क्रिय बने रहना शायद उचित नहीं है। और कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो हमारे control से बाहर हैं। वहाँ उन्हें लगातार बदलने की कोशिश करना हमारे भीतर conflict, resistance और suffering पैदा कर सकता है। तो हम कैसे जानें कि कहाँ acceptance की आवश्यकता है और कहाँ change की? और क्या इससे भी महत्वपूर्ण प्रश्न यह हो सकता है कि— क्या हमारे भीतर ऐसी सहजता और clarity आ सकती है कि जिसे स्वीकार करने की आवश्यकता हो, उसे हम बिना unnecessary resistance के स्वीकार कर सकें; और जिसे बदलने की आवश्यकता हो, उसे बिना fear और unnecessary attachment के बदल सकें? Acceptance का अर्थ helplessness या passivity नहीं है। और change का अर्थ हर समय जीवन से लड़ते रहना भी नहीं है। शायद वास्तविक प्रश्न acceptance और change में से किसी एक को चुनने का नहीं है, बल्कि दोनों को स्पष्टता से देखने का है। इस वीडियो में हम acceptance, change, resistance, inner conflict, self-awareness और जीवन की बदलती परिस्थितियों के संदर्भ में इसी प्रश्न को explore करते हैं— क्या मैं उस चीज़ को बदलने की कोशिश कर रहा हूँ जिसे स्वीकार करने की आवश्यकता है? और क्या मैं उस चीज़ को स्वीकार कर रहा हूँ जिसे वास्तव में बदलने की आवश्यकता है? शायद जीवन में ease तब आती है जब acceptance और change दोनों संघर्ष के बजाय understanding से निकलते हैं। आइए, इस प्रश्न को साथ मिलकर देखें। Abhinav Kumar | The Universal Way A quiet exploration into life and understanding. #TheUniversalWay #AbhinavKumar #Acceptance #Change #SelfInquiry #Awareness #InnerPeace #Life