Перейти к содержимому

क्या आप वास्तव में स्वयं को जानते हैं? | Do You Really Know Yourself?

Abhinav Kumar | The Universal Way

0:00 / 0:00

क्या आप वास्तव में स्वयं को जानते हैं? | Do You Really Know Yourself?

23 просмотра · 11 дней назад
Abhinav Kumar | The Universal Way
18 подписчиков
23 просмотра · 11 дней назад
हम अपने जीवन में बहुत से लोगों को जानते हैं—हम उनकी आदतों, स्वभाव, पसंद-नापसंद और व्यवहार को पहचानते हैं। लेकिन एक महत्वपूर्ण प्रश्न है—क्या हम वास्तव में स्वयं को जानते हैं? हमें अपना नाम पता है, हम क्या करते हैं, हमें क्या पसंद है और क्या नहीं—लेकिन क्या यही स्वयं को जानना है? या हम अपने बारे में बनाई हुई एक image, एक धारणा, एक self-image के साथ जी रहे हैं? हम स्वयं को शांत, ईमानदार, साहसी, प्रेमपूर्ण या आध्यात्मिक मान सकते हैं। लेकिन क्या हम वास्तव में ऐसे हैं? या जीवन की परिस्थितियाँ हमारे भीतर कुछ ऐसा प्रकट कर सकती हैं जिसे हमने पहले कभी देखा ही नहीं? जब हमारी आलोचना होती है, जब कोई हमारा अपमान करता है, जब हमें power, money या success मिलती है, जब कोई हमसे आगे निकल जाता है, जब हमारी इच्छाएँ पूरी नहीं होतीं—तब हमारे भीतर क्या होता है? शायद जीवन स्वयं को जानने की एक निरंतर opportunity है। लेकिन जब जीवन हमारी self-image के विपरीत कुछ दिखाता है, तो क्या हम उसे देख पाते हैं? या हम अपने व्यवहार को justify करके अपनी पुरानी image को बचाने लगते हैं? इस वीडियो में हम self-knowledge, self-image, self-awareness, human nature और self-inquiry के संदर्भ में इसी प्रश्न को explore करते हैं— क्या स्वयं को जानना अपने बारे में information इकट्ठा करना है, या स्वयं को बिना judgment और justification के लगातार देखते रहना? शायद प्रश्न यह नहीं है कि— “मैं अपने बारे में कितना जानता हूँ?” बल्कि— “क्या मैं स्वयं को देखने के लिए तैयार हूँ—जैसा मैं वास्तव में हूँ?” आइए, इस प्रश्न को साथ मिलकर देखें। Abhinav Kumar | The Universal Way A quiet exploration into life and understanding. #TheUniversalWay #AbhinavKumar #SelfKnowledge #KnowYourself #SelfInquiry #SelfAwareness #Awareness #Spirituality