Перейти к содержимому

September 9, 2026

raju ki thali

0:00 / 0:00

September 9, 2026

65 просмотров · 7 дней назад
raju ki thali
30 подписчиков
65 просмотров · 7 дней назад
सिर्फ 250 ग्राम घीया से बनाएं हलवाई जैसी दानेदार घीया की बर्फी! आज मैं शेयर कर रही हूँ बहुत ही आसान और कम चीनी वाली लौकी की बर्फी की रेसिपी। इसमें मैंने सिर्फ 1 चम्मच घी और मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया है, बिना मावा के भी ये बर्फी बहुत टेस्टी बनती है। व्रत, त्योहार या जब मीठा खाने का मन करे तो ये बेस्ट है। रेसिपी पसंद आये तो LIKE, SHARE और मेरे चैनल को SUBSCRIBE करना न भूलें। #ghiyabarfi #laukibarfi 4सामग्री: • घीया / लौकी - 250 ग्राम • देसी घी - 1 टेबल स्पून • चीनी - 1 टेबल स्पून (आप स्वाद अनुसार 3-4 चम्मच तक बढ़ा सकते हैं) • दूध - आधा कप • मिल्क पाउडर - 3 चम्मच • ड्राई फ्रूट्स - काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश विधि: 1. सबसे पहले 250 ग्राम घीया को छीलकर मोटे वाले साइड से कद्दूकस कर लें। 2. एक कड़ाही में 1 टेबल स्पून देसी घी गरम करें, उसमें कद्दूकस किया हुआ घीया डालकर 3-4 मिनट मध्यम आंच पर भूनें ताकि पानी सूख जाए। 3. आधा कप दूध में 3 चम्मच मिल्क पाउडर को अच्छे से घोल लें और घीया में डाल दें। 4. इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। 5. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो 1 टेबल स्पून चीनी डालें और मिलाएं। चीनी अपना पानी छोड़ेगी, फिर से गाढ़ा होने तक पकाएं। 6. आखिर में कटे हुए मेवा / ड्राई फ्रूट डालें, एक थाली में घी लगाकर मिश्रण को फैला दें। 7. ऊपर से काजू-बादाम से सजाएं और ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें। लो जी, आपकी सॉफ्ट मुंह में घुल जाने वाली घीया की बर्फी तैयाr#GhiyaKiBarfi #LaukiKiBarfi #BarfiRecipe #IndianSweets #MithaiRecipe #LaukiRecipe #BottleGourdRecipe #MilkPowderBarfi #EasySweets #VratRecipe