करता था शराब का कारोबार और दिखाता था की है बड़ा ठेकेदार, SP ने कहा- रामबाबू राय है बड़ा शराब तस्कर
Samastipur Town
0:00 / 0:00
करता था शराब का कारोबार और दिखाता था की है बड़ा ठेकेदार, SP ने कहा- रामबाबू राय है बड़ा शराब तस्कर
25 327 просмотров · 3 г. назад
Samastipur Town
90,3 тыс. подписчиков
25 327 просмотров · 3 г. назад
बीते 26 अगस्त को समस्तीपुर कोर्ट कैंपस में शूट आउट कांड का खुलासा समस्तीपुर पुलिस के द्वारा किये जाने के बाद हर कोई हैरान है। सपेदपोश चर्चित राजद नेता रामबाबू राय को SP ने मुख्य साजिशकर्त्ता बताया। बताया गया है कि रामबाबू राय क्षेत्र में काफी दबदबा वाला नेता था। 35 वर्षों से उसके परिवार से ही गांव का मुखिया बनते आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने रामबाबू राय के अलावा शूटर मो. ओवैस समेत हथियार कारोबारी अमन कुमार उर्फ कारगिल को भी गिरफ्तार किया है।
शराब माफिया-सह-कुख्यात अपराधी प्रभात चौधरी एवं राजद नेता रामबाबू राय के बीच शराब कारोबार को लेकर अदावत चल रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना की नींव उस समय पड़ी जब रघुवर राय की हत्या के बाद कल्याणपुर और चकमेहसी क्षेत्र में अपना दबदबा स्थापित करने के लिए प्रभात चौधरी ने अपना गैंग बनाकर शराब के कारोबार में कदम रखा। शमशेर हत्याकांड में प्रभात चौधरी के जेल में जाने के बाद रामबाबू राय ने क्षेत्र में शराब कारोबार में अपना साम्राज्य स्थापित किया था। क्षेत्र में शराब की कोई भी बड़ी खेप और आपराधिक वारदात रामबाबू के बगैर नहीं हो रहा था। इसी को लेकर दोनों गिरोह के बीच तनातनी बनी हुई और बीच के दिनों में दोनों गिरोह के बीच जबरदस्त फायरिंग की घटना भी की गई थी। क्षेत्र में शराब कारोबार में कंपटीशन दे रहे प्रभात चौधरी को रास्ते से हटाने को लेकर 15 जुलाई को रामबाबू राय के घर पर आयोजित बैठक में हत्या की योजना तैयार की गई थी।
जिसमें गोलू से शूटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 60 लाख रुपए में डील की गयी थी। इसके बाद 25 जुलाई से दस अगस्त के बीच गोलू ने मो. औवैस व टेनी के साथ घटना को अंजाम देने का तीन बार प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद गोलू ने विजय ड्राइवर की मदद से झारखंड से दो शूटर को बुलाया और 26 अगस्त को कोर्ट में गोलीबारी की। इस दौरान प्रभात चौधरी की जांघ में व उसके साथ दूसरे कैदी के हाथ में गोली लगी थी। कोर्ट में गोलीबारी की घटना के दिन रामबाबू राय समस्तीपुर पहुंचा था। जिसके बाद वह मुंगेर चला गया और रात में घर पहुंचा, ताकि पुलिस को संदेह नहीं हो। वहीं डब्ल्यू दस दिन पूर्व शराब पीकर पटना पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो गया, चाहता तो वह जुर्माना देकर छूट भी सकता था, लेकिन वह जेल चला गया, ताकि इस घटना में पुलिस को उसकी कोई भूमिका नहीं मालूम हो सके।
#Samastipur
#samastipurnews
#samastipur_town
#samastipurcity
#samastipurlatestnews