कोर्ट कैंपस गोली कांड का खुलासा पुलिस 3 ने किया गिरफ्तार मुखिया पति ने 60 लाख का दिया सुपारी
samastipur city
0:00 / 0:00
कोर्ट कैंपस गोली कांड का खुलासा पुलिस 3 ने किया गिरफ्तार मुखिया पति ने 60 लाख का दिया सुपारी
4 176 просмотров · 3 г. назад
samastipur city
38,2 тыс. подписчиков
4 176 просмотров · 3 г. назад
#samastipur
#sp
#विनय तिवारी
#
#कोर्ट कैम्पस फायरिंग मामला का खुलासा, शराब माफिया प्रभात चौधरी की हत्या की 60 लाख में दी गई थी सुपारी, इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड था मुखिया पति और आरजेडी का प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय। कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कु, चकमेहसी थाना प्रभारी सीके टुडू हुए निलंबित.
#विगत 28 अगस्त को समस्तीपुर कोर्ट कैम्पस में दो कैदियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी जिसमे शराब माफिया प्रभात चौधरी और प्रभात तिवारी को गोली लगी थी।शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पूरे मामले का मास्टर माइंड रामबाबू राय है जो फिलहाल आरजेडी का कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष है साथ ही उसकी पत्नी कल्याणपुर की मुखिया भी है।एसपी में बताया कि रामबाबू राय इलाके में शराब की सिंडिकेट के साथ ही तमाम आपराधिक घटनाओं में पर्दे के पीछे से काम करता था।उसके ऊपर कई सफेद पोश के संरक्षण की सूचना भी मिल रही है।प्रभात चौधरी से उसकी अदावत शराब के सिंडिकेट में वर्चस्व को लेकर ही चल रही थी।मास्टरमाइंड रामबाबू राय ने 60 लाख की सुपारी देकर अपराधियों के थ्री लेयर टीम के द्वारा शराब माफिया प्रभात चौधरी की हत्या की फुलप्रूफ प्लानिंग की थी लेकिन ऐन वक्त पर एक शूटर की पिस्टल फंस जाने की वजह से उसके सीने की बजाय गोली उसके जांघ में लगी और इसी फायरिंग में एक दूसरे कैदी प्रभात तिवारी के पैर में भी गोली लगी थी।इस घटना को लेकर पुलिस महकमे की भारी फजीहत हो रही थी।बीजेपी, सीएम नीतीश कुमार पर राज्य स्तर से दबाब बना रही थी इसे चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस ने एसआईटी की तीन टीम बनाकर जब मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि घटना के दिन करीब 12 बजे दिन में रामबाबू राय खुद कोर्ट कैम्पस पहुंचकर पूरी प्लानिंग का जायजा लेकर खुद मुंगेर के लिए निकल गया था।इसी तरह उसका एक सहयोगी टिंकू भी घटना से तीन दिन पहले ही शराब पीने के आरोप में जानबूझ कर जेल चला गया था।पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि कल्याणपुर थाना प्रभारी गौतम कुमार और चकमेहसी थाना प्रभारी सीके टुडू आरोपी रामबाबू राय को शराब सिंडिकेट में मदद कर रहे थे। इसलिए दोनों थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।इस प्रकार इस मामले में मास्टरमाइंड रामबाबू राय,एक शूटर मो0 ओबैस,हथियार कारोबारी अमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, गोलीबारी में उपयोग की गई एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
वाइट: विनय तिवारी, एसपी,समस्तीपुर।