साधना की रक्षा कैसे करें? | मान बड़ाई से बचो | काशी के ब्रह्मानन्द जी की कथा | Sadhana Ki Raksha
moti singh Rathore
0:00 / 0:00
साधना की रक्षा कैसे करें? | मान बड़ाई से बचो | काशी के ब्रह्मानन्द जी की कथा | Sadhana Ki Raksha
3 просмотра · 14 часов назад
moti singh Rathore
153 подписчика
3 просмотра · 14 часов назад
🕉️🏵️ जय श्री कृष्णा 💕🏵️🕉️
"साधना की रक्षा"
साधना में मिलने वाली मान और बड़ाई से बचना चाहिये। ये जहाँ-जहाँ आयें वहाँ-वहाँ से हट जायँ, भाग जायँ।
*काशी के ब्रह्मानन्द महात्मा जी की कथा -*
वे बड़े विनम्र थे। उनके पास बहुत लोग आते और उनकी साधना में विघ्न डालते। वे कुछ बोलते नहीं, तो लोगों की उद्दण्डता और बढ़ी।
एक दिन उनके गुरुभाई आए और ये सब देखा। उन्होंने कहा - "तू मूर्ख है, आने वालों पर गुस्सा कर।"
ब्रह्मानन्द जी बोले - "मुझे गुस्सा आता ही नहीं।"
गुरुभाई पास में बैठ गए और दो-चार लोगों को जोर से डाँटा। लोगों ने कहा - "वहाँ मत जाओ, वहाँ एक बड़ा क्रोधी साधु आ गया है।" और लोगों का आना बंद हो गया।
शिक्षा:
क्रोध करना बुरी बात है, परन्तु यदि क्रोध बाड़ के रूप में हो तो अनुचित नहीं है। जैसे बगीचे के सुन्दर फलों और पुष्पों की रक्षा के लिये काँटों की बाड़ लगाना अधर्म नहीं है।
इसी प्रकार साधक को भी हजार कष्ट सह कर अपनी साधना की रक्षा करनी चाहिए। दुर्गुणों को भी यदि रक्षा-कवच के रूप में उपयोग करना पड़े तो करना चाहिए।
अपनी साधना की रक्षा स्वयं करें। मान-बड़ाई से दूर रहें।
राम राम जी | जय श्री कृष्णा
#Sadhana #SadhanaKiRaksha #Bhakti #Kashi #BrahmAnand #SantVani #Gyan #MaanBadai #bhakti #jaishriram #rathorebhinchari