Перейти к содержимому

LIVE: क्या देश मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहा है? सियासत के संकेत समझिए । श्रवण गर्ग

Harkara हरकारा

0:00 / 0:00

LIVE: क्या देश मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहा है? सियासत के संकेत समझिए । श्रवण गर्ग

91 399 просмотров · Трансляция закончилась 18 ч назад
Harkara हरकारा
37,7 тыс. подписчиков
91 399 просмотров · Трансляция закончилась 18 ч назад
वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग पूछते हैं कि सरकार एक अफ़सर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए इतनी दूर तक क्यों जा रही है? धर्मेंद्र प्रधान की तरह उन्हें हटाकर मामला शांत क्यों नहीं किया जा रहा? क्या चुनाव आयोग के पास ऐसे राज़ हैं जो बाहर आए तो कई सरकारों की ज़मीन खिसक जाएगी? जंतर मंतर और कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को पुलिस छावनी बना देने के बाद भी युवा पहुँचे, गिरफ़्तारियाँ देने को तैयार. श्रवण जी कहते हैं, "पहले नागरिक सरकार से डरते थे अब उल्टा हो गया." सवाल और भी हैं. भाजपा, आरएसएस और उनके संगठनों के करोड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर क्यों नहीं दिख रहे? जो सेलिब्रिटी एक आवाज़ पर तालियाँ-थालियाँ बजाते थे, वे मौन क्यों हैं? टीडीपी, जेडीयू और शिंदे चुनाव आयोग के पक्ष में क्यों नहीं उतर रहे? एनडीए की कोई बैठक क्यों नहीं हो रही? क्या सहयोगी दल जहाज़ छोड़ने का मुहूर्त तलाशने लगे हैं? नवीन पटनायक ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और एसआईआर के रिव्यू की माँग क्यों की? और सबसे बड़ा सवाल. क्या देश चुनावों की तैयारी करे? राहुल गांधी का अगला क़दम क्या होगा? हरकारा लाइव में निधीश त्यागी के साथ श्रवण गर्ग. आज शाम 6.30 बजे. अपने सवाल लाइव चैट में भेजिए. 📖 श्रवण गर्ग का पूरा लेख पढ़ें: https://www.harkaraonline.com/latest-... हरकारा को सब्सक्राइब करें: @HarkaraRozana न्यूज़लेटर: harkara.substack.com शोर कम, रोशनी ज़्यादा. #हरकारा #हरकारालाइव #श्रवणगर्ग #ज्ञानेशकुमार #चुनावआयोग #एसआईआर #राहुलगांधी #मोदी #एनडीए #युवाआंदोलन #लोकतंत्र #जंतरमंतर #नवीनपटनायक #Harkara #ShravanGarg