Перейти к содержимому

‘सीटी मारते और Masturbate करते हैं’: Astha Kunj की घटना के बाद LSR की छात्राओं ने सुनाए डरावने अनुभव

Newslaundry Hindi и newslaundry

0:00 / 0:00

‘सीटी मारते और Masturbate करते हैं’: Astha Kunj की घटना के बाद LSR की छात्राओं ने सुनाए डरावने अनुभव

43 936 просмотров · 1 день назад
Newslaundry Hindi и newslaundry
43 936 просмотров · 1 день назад
21 सितंबर को दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) के पिछले दरवाजे से करीब 50 मीटर दूर एनकाउंटर के बाद उन्हें पकड़ लिया. फिलहाल, उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना के बाद सुरक्षा को लेकर एलएसआर की छात्राओं ने कॉलेज के आसपास के हालात और अपने अनुभव साझा किए. छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के गेट के बाहर उन्हें लगातार अश्लील हरकतों का सामना करना पड़ता है. साथ ही उन पर फब्तियां कसी जाती हैं. एक छात्रा ने बताया कि कई बार लोग उन्हें देखकर अश्लील हरकते कर रहे होते हैं. घटना के बाद एलएसआर ने दो दिनों तक कॉलेज में कक्षाएं स्थगित कर इन्हें ऑनलाइन आयोजि किया. वहीं, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शाम के बाद पार्कों में प्रवेश को लेकर दिशानिर्देश जारी किए. लेकिन जब हमने शाम के वक्त आस्था कुंज पार्क और एलएसआर के उसी पिछले दरवाजे वाले इलाके का जायजा लिया तो कई जगहों पर अंधेरा और सुरक्षा से जुड़े सवाल अब भी नजर आए. आस्था कुंज की घटना के बाद एलएसआर की छात्राओं ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर उनकी आवाजाही को लेकर क्या कुछ कहा. देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट. सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक:   / newslaundryhindi   ट्विटर:   / nlhindi   इंस्टाग्राम:   / newslaundryhindi   #crimeagainstwomen #duprotest #LSR