RSTV Vishesh – 29 May 2019: Process of Government Formation | सरकार गठन की प्रक्रिया
Sansad TV
0:00 / 0:00
RSTV Vishesh – 29 May 2019: Process of Government Formation | सरकार गठन की प्रक्रिया
167 581 просмотр · 7 л. назад
Sansad TV
9,63 млн подписчиков
167 581 просмотр · 7 л. назад
देश को लोकतांत्रिक तरीके से चलाने के लिए एक लोकतांत्रिक सरकार के गठन की परिकल्पना की गई है। जिसके तहत नागरिकों को मतदान का हक मिला और देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार चुनने का मौका भी मिला। इस व्यवस्था के मुताबिक लोक सभा चुनाव के बाद बहुमत के आधार पर सरकार का गठन होता है। दरअसल सरकार कुछ निश्चित व्यक्तियों का समूह होती है। जो राष्ट्र और राज्यों में एक तय सीमा के लिए निश्चित पद्धति से शासन करती है। संसद के निचले सदन यानी लोक सभा में बहुमत के आधार पर सरकार बनाने का मौका मिलता है। लोक सभा में फिलहाल 543 सीट ऐसी हैं जिनपर वोटिंग होती है। इस आधार पर जिस दल को 272 सीटें हासिल होती हैं उस दल के नेता को सरकार बनाने का मौका मिलता है। आज विशेष के इस अंक में हम बात करेंगे कि सरकार गठन की प्रक्रिया क्या है, ये भी जानेंगे कि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने पर यानी खंडित जनादेश के मामले में किस तरह से सरकार का गठन होता है। साथ ही सरकार में प्रधानमंत्री और उसके मंत्रिपरिषद की भूमिका के बारे में जानेंगे।
Anchor – Vaibhav Raj Shukla
Producer - Ritu Kumar, Rajeev Kumar, Amrita Chaurasia
Production – Akash Popli
Reporter - Vipul Aggarwal
Graphics - Nirdesh, Girish, Mayank
Video Editor - Rama Shankar, Deependra Singh Tanwar, Dalip Kumar