नरेश मीना के संघर्ष से प्रभावित होकर छोड़ी कांग्रेस, थर्ड फ्रंट से चुनावी मैदान में उतरे-रामहेत मीना
Headline News Channel
0:00 / 0:00
नरेश मीना के संघर्ष से प्रभावित होकर छोड़ी कांग्रेस, थर्ड फ्रंट से चुनावी मैदान में उतरे-रामहेत मीना
4 942 просмотра · 4 дн. назад
Headline News Channel
130 подписчиков
4 942 просмотра · 4 дн. назад
रामहेत मीना का बड़ा बयान: नरेश मीना के संघर्ष से प्रभावित होकर छोड़ी कांग्रेस, थर्ड फ्रंट से चुनावी मैदान में उतरे
वार्ड 24 के बीएसपी थर्ड फ्रंट प्रत्याशी रामहेत मीना ने हेडलाइन न्यूज़ से की खास बातचीत, कांग्रेस को बताया प्राइवेट लिमिटेड पार्टी, भाजपा-कांग्रेस की साठगांठ पर भी उठाए सवाल
बारां
जिला परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 24 से बीएसपी थर्ड फ्रंट के प्रत्याशी रामहेत मीना ने हेडलाइन न्यूज़ से खास बातचीत में अपनी राजनीतिक यात्रा, कांग्रेस छोड़ने के फैसले और चुनावी मुद्दों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। रामहेत मीना ने कहा कि वे किसान नेता नरेश मीना के संघर्ष और जनता के लिए उनके आंदोलन से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर आए हैं। उन्होंने बारां में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हें जीत मिले या हार, वे हमेशा जनता के बीच रहेंगे और जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे। रामहेत मीना ने भाजपा और कांग्रेस के बीच साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता दोनों पार्टियों की कथित साठगांठ को समझ चुकी है। जिला परिषद वार्ड 24 में उनके इस बयान से चुनावी मुकाबले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के आसार हैं।