Перейти к содержимому

बारां कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीना कांग्रेस की योजनाओं को लेकर जा रहे जनता के बीच

Headline News Channel

0:00 / 0:00

बारां कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीना कांग्रेस की योजनाओं को लेकर जा रहे जनता के बीच

1 394 просмотра · 5 дн. назад
Headline News Channel
130 подписчиков
1 394 просмотра · 5 дн. назад
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीना बोले– कांग्रेस की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, बारां में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाने का किया दावा थर्ड फ्रंट को बताया भाजपा की बी टीम, पंचायत चुनाव को लेकर हेडलाइन न्यूज से की खास बातचीत बारां पंचायत राज चुनाव को लेकर जिले में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में जनसमर्थन जुटाने में लगे हैं। इसी बीच जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हंसराज मीना ने हेडलाइन न्यूज से खास बातचीत की। बातचीत के दौरान हंसराज मीना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी योजनाओं और नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर आमजन से संवाद कर रहे हैं तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। थर्ड फ्रंट को लेकर पूछे गए सवाल पर हंसराज मीना ने उसे भाजपा की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि थर्ड फ्रंट की राजनीतिक भूमिका को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखी जा रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर भी अपनी बात रखी। वहीं बारां में जिला प्रमुख पद को लेकर उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस का जिला प्रमुख बनेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर समर्थन मांग रहे हैं। हेडलाइन न्यूज के साथ हुई इस खास बातचीत में हंसराज मीना ने पंचायत चुनाव, कांग्रेस की योजनाओं, थर्ड फ्रंट की भूमिका और जिला प्रमुख पद को लेकर अपनी रणनीति एवं दावों को सामने रखा।