02.10.2026 |Aaj Ka Rashifal| पूर्वजन्म का राहु ऋण: जिस अपने के लिए सब कुछ लुटाया, वही करेगा बर्बाद
PT. NARMDESHWAR SHASTRI
0:00 / 0:00
02.10.2026 |Aaj Ka Rashifal| पूर्वजन्म का राहु ऋण: जिस अपने के लिए सब कुछ लुटाया, वही करेगा बर्बाद
48 765 просмотров · 23 ч назад
PT. NARMDESHWAR SHASTRI
1,05 млн подписчиков
48 765 просмотров · 23 ч назад
भाई, बहन, माता, पिता, जीवनसाथी या संतान में कोई एक, जिसके लिए आप तन, मन, धन सब न्योछावर करते हैं और बदले में केवल अपमान, उलाहना, तिरस्कार पाते हैं; दूरी बनाना चाहते हैं, पर कोई अदृश्य खिंचाव फिर उसी की मदद करने को विवश कर देता है। क्यों? क्योंकि वह रिश्तेदार बनकर नहीं, आपकी कुंडली में राहु के नक्षत्र से जुड़ा पूर्व जन्म का ऋण वसूलने आया है।
आज का पंचांग (2 नवंबर 2026, सोमवार): कार्तिक कृष्ण अष्टमी दोपहर 1:11 तक, फिर नवमी; आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन-रात; शुभ योग; कौलव करण; चन्द्रमा पूरे दिन कर्क में। आश्लेषा गण्डमूल है, आज जन्मे बच्चों की 27 दिन बाद मूल-शांति। अभिजीत मुहूर्त 11:19 से 12:04; राहु काल प्रातः 7:30 से 9:00; दिशाशूल पूर्व, दर्पण देखकर निकलें। ग्रह-स्थिति: चन्द्रमा-मंगल कर्क में; गुरु-केतु सिंह में; सूर्य, वक्री शुक्र, वक्री बुध तुला में; राहु कुंभ में; शनि वक्री मीन में। 7 नवंबर, शनिवार: जीर्ण गृह प्रवेश प्रातः 6:56 से 9:13
दिव्य महाप्रयोग: राहु का नक्षत्र और ऋणानुबंध। नाड़ी ज्योतिष का सिद्धांत: राहु की राशि बाहरी आवरण है, असली रहस्य उस नक्षत्र में जिसमें राहु बैठे हैं; राहु पूर्व जन्म के बचे लेन-देन के कारक हैं और अपने नक्षत्र-स्वामी का कारकत्व सोख लेते हैं। राहु एक नक्षत्र में लगभग आठ महीने रहते हैं, इसलिए उस स्वामी से जुड़े रिश्ते का खिंचाव हर कुंडली में होता है; पर तिरस्कार और धन-हानि तब, जब वह स्वामी 6, 8, 12 में हो, पाप-ग्रहों से पीड़ित या निर्बल हो, जन्मांक और नवमांश दोनों में देखिए। नौ स्वामी, नौ रिश्ते: राहु चन्द्रमा के नक्षत्र (रोहिणी, हस्त, श्रवण) में और चन्द्रमा पीड़ित, तो माता या मातृतुल्य स्त्री का ऋण; सब त्यागकर भी आप उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाते। सूर्य के नक्षत्र (कृत्तिका, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा) में, तो जीवन पिता के संघर्ष, परिवार की प्रतिष्ठा और अधिकारियों का भार ढोने में बीतता है। मंगल के नक्षत्र (मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा) में, तो छोटे भाई को स्थापित करने में पूँजी, और वही भाई बाद में संपत्ति का मुकदमा करता है। बुध के नक्षत्र (आश्लेषा, ज्येष्ठा, रेवती) में, तो बचत बहन, बुआ, मामा या साझेदार पर जाती है। गुरु के नक्षत्र (पुनर्वसु, विशाखा, पूर्वाभाद्रपद) में, तो संतान के लिए वर्तमान तपाकर भी बुढ़ापे में उपेक्षा, और स्त्री को पति से सम्मान नहीं। शुक्र के नक्षत्र (भरणी, पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा) में, तो पत्नी की हर इच्छा पूरी, फिर भी अतृप्ति। शनि के नक्षत्र (पुष्य, अनुराधा, उत्तराभाद्रपद) में, तो कर्मचारियों पर उपकार के बदले षड्यंत्र। राहु अपने नक्षत्र (आर्द्रा, स्वाति, शतभिषा) में और त्रिक से जुड़े, तो ससुराल और बाहरी मित्रों में धन नष्ट। केतु के नक्षत्र (अश्विनी, मघा, मूल) में, तो कुल-परम्परा और ननिहाल के दायित्व निभाकर भी अकेलापन। उपाय: यह प्रारब्ध का ऋण है, कोई रत्न, कोई उपाय इसे मिटाता नहीं, "नाभुक्तं क्षीयते कर्म"; पर जिस क्षण बोध हो जाए कि जो लूट रहा है वह आपका अपना ऋणानुबंध है, आधी पीड़ा समाप्त; शुगर पता हो तो चीनी के पीछे कोई नहीं भागता। नक्षत्र-स्वामी बलवान हो तो खिंचाव रहेगा, लूट नहीं।
0:00 सब कुछ देकर भी अपमान: रिश्ता छूटता क्यों नहीं
1:19 नमस्कार, 2 नवंबर 2026
2:18 पंचांग: अष्टमी, आश्लेषा, गण्डमूल
6:18 गुरु जिस घर को देखें: केमद्रुम वाला विडियो
7:33 एक प्रश्न सेवा आज से फिर
10:07 दिव्य महाप्रयोग: राहु की राशि आवरण, नक्षत्र रहस्य
11:12 शर्त: स्वामी 6, 8, 12 में या पीड़ित
11:30 चन्द्रमा के नक्षत्र में राहु: माता
12:45 सूर्य: पिता
13:15 मंगल: छोटा भाई
13:38 बुध: बहन, बुआ, मामा, साझेदार
14:07 गुरु: संतान, गुरुजन, पति
14:36 शुक्र: पत्नी
14:59 शनि: कर्मचारी
15:13 राहु: ससुराल, मित्र
15:36 केतु: कुल-परम्परा, ननिहाल
15:50 उपाय: कोई रत्न नहीं, बोध ही आधी मुक्ति
18:20 मेष
20:04 वृषभ
21:23 मिथुन
22:53 कर्क
24:21 सिंह
25:40 कन्या
26:45 तुला
28:04 वृश्चिक
29:08 धनु
30:36 मकर
31:48 कुंभ
33:02 मीन
34:06 समापन
ज्योतिष सीखने के लिए नया चैनल - Prachya Jyotish Vigyan
https://www.facebook.com/pt.narmdeshw...
Facebook Page - / pt.narmdeshwarshashtri
Facebook Group
https://www.facebook.com/groups/72522...
Instagram Link -
https://www.instagram.com/narmdeshwar...
PT.NARMDESHWAR SHASTRI
Email-narmdeshwarshastri@gmail.com
WhatsApp no.-09472889427 FOR INQUIRY -09931901712
www.narmdeshwarshastri.com
#ज्योतिष #वैदिकज्योतिष #Astrology #राहु #ऋणानुबंध #दैनिकराशिफल #PanditNarmdeshwarShastri#Rashifal #todayrashifal #aajkarashifal #AajKaRashifal #RashifalToday #DainikRashifal #TodayHoroscope #HoroscopeInHindi #dailyrashifaltv #Astrology #LalKitabKeTotke #KajalRemedy #RahuMoon #AajKaRashifal #SaturnVenusKetu #HiddenEnemies #Horoscope2026 #VedicAstrology #Astrology #LoveAstrology #VenusRemedies
ओके गूगल, राहु जिस नक्षत्र में हो उसका क्या फल होता है
ओके गूगल, कुंडली में ऋणानुबंध कैसे पहचानें
ओके गूगल, सब कुछ देने पर भी रिश्तेदार अपमान क्यों करते हैं ज्योतिष
ओके गूगल, राहु चंद्रमा के नक्षत्र में हो तो क्या होता है
ओके गूगल, 2 नवंबर 2026 का राशिफल क्या है
Hey Google, Rahu jis nakshatra mein ho uska kya phal hota hai
Hey Google, kundali mein rinanubandh kaise pehchane
Hey Google, sab kuch dene par bhi rishtedar apmaan kyon karte hain astrology
Hey Google, Rahu nakshatra lord in 6th 8th 12th house
Hey Google, 2 November 2026 ka rashifal kya hai