Перейти к содержимому

Razia Sultan Tomb || क्या है रजिया सुल्तान की कब्र का रहस्य !! क्या वाकई यही है कब्र रजिया की ??

Shafiq 23 Vlogs

0:00 / 0:00

Razia Sultan Tomb || क्या है रजिया सुल्तान की कब्र का रहस्य !! क्या वाकई यही है कब्र रजिया की ??

1 293 просмотра · 2 года назад
Shafiq 23 Vlogs
1,17 тыс. подписчиков
1 293 просмотра · 2 года назад
Razia Sultan Tomb || क्या है रजिया सुल्तान की कब्र का रहस्य !! क्या वाकई यही है कब्र रजिया की ?? हेलो दोस्तों शम्स - उद - दिन इल्तुतमिश की मौत के बाद उनके बड़े बेटे को दिल्ली की राजगद्दी पर बैठाया गया था . ऐतिहासिक कहानी के मुताबिक पहले उनके बड़े बेटे को उत्तराधिकारी के रुप में तैयार किया गया परन्तु दुर्भाग्यवश उसकी बहुत कम उम्र में मृत्यु हो गई थी लेकिन मुस्लिम राजवंश को इल्तुतमिश का किसी महिला को वारिस बनाना नामंजूर था , इसलिए उसकी मौत के बाद उसके छोटे बेटे रक्नुद्दीन फिरोज शाह को राज सिंहासन पर बैठाया गया . रक्नुद्दीन , का शासन बहुत ही कम समय के लिये था . विलासी और लापरवाह रक्नुद्दीन के खिलाफ जनता में इस सीमा तक आक्रोश उमड़ा , कि 9 नवंबर 1236 को रक्नुद्दीन तथा उसकी माता , शाह तुर्कान की हत्या कर दी गयी . उसका शासन मात्र छह महीने का था . इस वजह से मुस्लिम राजवंश के आला अधिकारियों ने रजिया सुल्तान को दिल्ली की बागडोर दे दी . रजिया को अपने सलाहकार जमात - उद - दिन- याकूत से मोहब्बत हो गई थी . दोनों एक - दूसरे को बेइंतहा चाहते थे लेकिन मुसलमान शासकों को एक शासिका की ये बात पसंद नहीं आई . जबकि रजिया अपनी मोहब्बत के साथ फर्ज को भी बखूबी निभा रही थी . बताया जाता है कि रजिया के प्रेमी याकूत से नफरत करने की सबसे बड़ी वजह ये थी कि याकूत तुर्की नहीं था . साथ ही रजिया ने युद्ध के घोड़ों की जिम्मेदारी देते हुए याकूत को घुड़शाला का अधिकारी नियुक्त कर दिया था . एक घुड़शाला में काम करने वाले व्यक्ति के साथ दिल्ली की सुल्तान का निकाह राज्यपालों , उच्च अधिकारियों और मुस्लिम राजवंश के सूबेदारों को पसंद नहीं था . भटिंडा के राज्यपाल मल्लिक इख्तियार - उद - दिन- अल्तुनिया को रजिया की खूबसूरती भा गई थी . उसने दिल्ली पर कब्जा करने के इरादे से दिल्ली पर हमला बोल दिया और रजिया की पहली मोहब्बत याकूत को मारकर रजिया को बंदी बना लिया . अपने पिता से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए रजिया ने अल्तुनिया से शादी कर ली . कहते हैं कि अपने फर्ज की खातिर रजिया ने बेशक अल्तुनिया से शादी कर ली लेकिन वो उम्रभर याकूत को ही चाहती रही . इसी बीच रजिया के भाई , मैजुद्दीन बेहराम शाह ने सिंहासन हथिया लिया . अपनी सल्तनत की वापसी के लिये रजिया और उसके पति , अल्तुनिया ने बेहराम शाह से युद्ध किया , जिसमें उनकी हार हुई . उन्हें दिल्ली छोड़कर भागना पड़ा और अगले दिन वो कैथल पंहुचे . कैथल में रजिया और उसके पति का सामना जाट राजाओं से जहां उनकी सेना ने दोनों का साथ छोड़ दिया . जाट राजाओं ने अल्तुनिया को मारने के बाद रजिया को भी मार दिया . जबकि दूसरी तरफ ये भी कहा जाता है कि अपनी इज्जत बचाने के लिए रजिया ने आखिरी बार याकूत का नाम लेते हुए खुद को तलवार मार ली . रजिया सुल्तान और उनके प्रेमी याकूत की कब्र का दावा तीन अलग - अलग जगह पर किया जाता है . हालांकि , रजिया की मजार को लेकर इतिहासकार एक मत नहीं है . रजिया सुल्तान की मजार पर दिल्ली , कैथल एवं टोंक अपना अपना दावा जताते आए हैं . अलग - अलग समय पर इतिहासकार इस बारे में अपनी थ्योरी पेश करते रहे हैं लेकिन इतना तो तय है कि रजिया के साथ उनके प्यार याकूत की ही कब्र है . जबकि अल्तुनिया का नाम केवल इतिहास की एक घटना के रूप में ही रजिया के साथ जोड़ा जाता है History and description - Razia Sultan , the daughter of Iltutmish , was the ruler of Slave dynasty . She was first woman to sit on the throne of Delhi . But the nobles revolted against her and made her brother Mohin - ud - Din Bahram Shah sit on the throne . Meanwhile , Razia got married to Negro Altunia , the Governor of Bhatinda . For capturing the throne , they both marched towards Delhi , Bahram send his army to capture them . The armies of both the parties fought near Kaithal and Razia was killed on 14th October , 1240 AD and was buried at the site of her death . The original grave of Razia once existed at this place . This mausoleum was protected by a boundary wall and the western wall had a closed arch . A small gate was left on the eastern side for entering the monument . As it is evident from its style of architecture , this present structure of the tomb was erected sometime during late 16th century AD . It was made of baked bricks and lime mortar . A mosque and a well near the tomb were also built while constructing this mausoleum ............................. Thank you for watching this video ............................ FOLLOW ME ON : Instagram :   / shafiq23vlogs   facebook :   / shafiq23vlogs   my second channel    / @shafiq23shorts   ........................................... #Real_history_razia #delhi_sultan_razia_sultan #iltutmish #tonk #razia_mazar #delhi_razia_tomb #balimaran_razia_mazar #kaithal_razia_ki_mazar #first_female_ruler #tonk #rajastan #mazar #razia_sultana #daughter_iltutmish #kaithal_mai_razia_ki_kabar #abondoned_tomb_razia_sultan #archelogical_site_kaithal #tomb_razia #heritage_razia #female_ruler #yakut #history_of_razia_sultan #razia_grave #love_story_of_razia_with_yakut #razia_mausoleum #yakut_mausoleum #कहां_है_रजिया_की_असली_कब्र#shafiq23vlogs