Перейти к содержимому

चुनाव 2019: कुशीनगर में चीनी मिल का वादा फ़ेल, जुमलों की दौड़ाई रेल

NewsClickin

0:00 / 0:00

चुनाव 2019: कुशीनगर में चीनी मिल का वादा फ़ेल, जुमलों की दौड़ाई रेल

14 367 просмотров · 7 л. назад
NewsClickin
4,1 млн подписчиков
14 367 просмотров · 7 л. назад
2014 में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की जनता से नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि अगर बीजेपी की सरकार आती है तो 100 दिन में चीनी मिल चलने लगेगी। आज 5 साल बीतने के बाद भी चीनी मिल नहीं चली है। जिन किसानों ने मोदी के जुमले पर भरोसा करते हुए फिर से गन्ने की खेती शुरू कर दी थी, वो अब हल्दी और केले की खेती की तरफ़ जा रहे हैं। मोदी सरकार के पाँच सालों में कुशीनगर में विकास के नाम पर सिर्फ़ बयानबाज़ी हुई है, और कुशीनगर की जनता इस सरकार से काफ़ी नाख़ुश दिख रही है। न्यूज़क्लिक की टीम ने कुशीनगर के किसानों से बात की, जिससे पता चला कि मोदी सरकार के द्वारा 100 दिन में चीनी मिल चलना या किसानों की आय दोगुनी करना जैसे झूठे वादों से किसान ग़ुस्से में हैं। किसानों ने बताया कि कुशीनगर में 50 प्रतिशत किसान अभी भी गन्ने की खेती में लगे हैं, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक हालत बदतर होती जा रही है। किसानों का कहना है, "इस बार हम एकजुट हो कर झूठे प्रधानमंत्री का बहिष्कार करेंगे और उस सरकार को चुनेंगे जो हमारा ख़याल रखेगी।