Перейти к содержимому

पितृ पक्ष मेला मेंसेवाभारती ने तीर्थ यात्रियों के लिए शिविर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया

Taak Jhank News

0:00 / 0:00

पितृ पक्ष मेला मेंसेवाभारती ने तीर्थ यात्रियों के लिए शिविर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया

128 просмотров · 2 недели назад
Taak Jhank News
941 подписчик
128 просмотров · 2 недели назад
पितृपक्ष मेले में गयाजी सेवा भारती के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन गया। मोक्ष, धर्म और पितृभक्ति की नगरी गयाजी में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के अवसर पर तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए गयाजी सेवा भारती द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। यह शिविर पूरे पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, भूमि एवं राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह तथा बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नन्दन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों के तिलक एवं स्वागत से हुई। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। भारत माता पूजन, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन भी किया गया। समिति के सचिव विक्की बरनवाल ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया, जबकि गयाजी सेवा भारती के अध्यक्ष प्रमोद भदानी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा भारती द्वारा पितृपक्ष मेले के दौरान किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पिंडदानियों की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सेवा भारती का यह शिविर “नर सेवा ही नारायण सेवा और राष्ट्र सेवा ही ईश्वर सेवा” के सेवा भाव को केंद्र में रखकर संचालित किया जा रहा है। यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित होगा। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा तीर्थयात्रियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, रक्तचाप जांच, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाओं के वितरण की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में गयाजी विभाग के विभाग प्रचारक अंशुमान, दक्षिण बिहार सेवा भारती प्रांत के उपाध्यक्ष राहुल दत्ता, अनिल कुमार, सह सचिव संजय कुमार, गयाजी सेवा भारती के अध्यक्ष प्रमोद भदानी, सचिव विक्की बरनवाल, संयोजक प्रेम प्रकाश पवन, सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार सहित अजय राज, रमेश कुमार, जयशंकर, राजीव अग्रवाल, श्रीनिवास दुबे, हर्षित एवं अन्य कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। रमेश कुमार की रिपोर्ट।