Balaghat: अजन्मे बच्चे की हत्यारे हैं पुलिसवाले! गर्भवती महिला के मिसकैरिज पर भड़की अनुभा मुंजारे
BGT MEDIA
0:00 / 0:00
Balaghat: अजन्मे बच्चे की हत्यारे हैं पुलिसवाले! गर्भवती महिला के मिसकैरिज पर भड़की अनुभा मुंजारे
15 529 просмотров · 3 недели назад
BGT MEDIA
97 тыс. подписчиков
15 529 просмотров · 3 недели назад
किरनापुर पुलिस बर्बरता मामला: गर्भवती महिला का गर्भपात, विधायक अनुभा मुंजारे ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
बालाघाट जिले के किरनापुर थाने का मामला अब और भी गंभीर हो गया है। पुलिस कस्टडी में अमानवीय मारपीट का शिकार हुई गर्भवती महिला सावित्री चौधरी का दुखद गर्भपात हो गया है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद चौधरी दंपति को संतान सुख मिलने वाला था, जिसे कथित तौर पर पुलिसिया प्रताड़ना ने छीन लिया।
इस घटना के बाद विधायक अनुभा मुंजारे ने ज़िला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की। BGT मीडिया से बातचीत में विधायक ने इस कृत्य को 'अजन्मे बच्चे की हत्या' करार दिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराएं लगाई जाएं और उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिले।
क्या बालाघाट पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले की जिम्मेदारी लेगा? पूरी खबर विस्तार से जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
---
#BalaghatNews #KirnapurPolice #AnubhaMunjare #PoliceBrutality #JusticeForSavitri #MPNews #Balaghat #HumanRights #MadhyaPradeshNews #BGTMedia