बाबा बालक नाथ जी बलदेव कृष्ण रिंपी का 34वां चाला भाग 01, 19, 20 व 21 अप्रैल, 26
Eh Punjabi Lehar (India)
0:00 / 0:00
बाबा बालक नाथ जी बलदेव कृष्ण रिंपी का 34वां चाला भाग 01, 19, 20 व 21 अप्रैल, 26
406 просмотров · 5 месяцев назад
Eh Punjabi Lehar (India)
950 подписчиков
406 просмотров · 5 месяцев назад
दर्शन कर लौटा बाबा जी से 34वां सलाना चाला
-शाहतलाई व दियोट सिद्घ में बाबा बालक नाथ जी को तथा पीर निगाह में पीर को टेका माथा
नवांशहर, 23 अप्रैल 26
कुलाम रोड पर स्थित शक्तिनगर से गया तीन दिवसीय भगत बलदेव कृष्ण रिंंपी जी का 34वां सलाना चाला दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के दर्शन कर वापिस लौटा है। भगत बलदेव कृष्ण रिंपी ने बताया कि 7 गाडियों में गए चाले में शामिल भगतों ने पहले रविवार को पीर निगाहा में माथा टेका, इसके बाद रास्ते में शिव बाड़ी के छपरोह इत्यादि मंदिरों के दर्शन करते हुए शाम को वह शाहतलाई पहुंचे। वहां लुधियाना वालों की सराएं में विश्राम किया गया जहां पर रात को बाबा बालक नाथ जी की चौंकी लगाई गई। शाहतलाई में बाबा जी का बोहड़, रोटी-लस्सी वाला स्थान, गरुणा झाड़ी, माता रतनों के घर के दर्शन किए गए। सराएं में विभिन्न पकवानों के लंगर भी लगाए गए। भक्तों ने सोमवार को सुबह गुफा में माथा टेका, उसके बाद चरण गंगा में माथा टेका दर्शन कर वहां पर चौंकी लगाई। सोमवार देर रात को अमर नाहर,हर्ष बसरा, बलदेव कृष्ण रिंपी, महंत गौरी, उनके साथ महंत लीजा , महंत राधिका ने चौंकी में अपनी भेंटो से संगत को खूब नचाया। मंगलवार को शिव बाड़ी में स्नान किया उसके बाद वापिस रास्ते में गांव धरेत के पास उनकी गाडियां रुकी जहां पर ख्वाजा पीर का दलिया देने व लंगर लगाने के बाद समूरकलां के मंदिर में माथा टेका इसके बाद देर शाम को सभी वापिस नवांशहर पहुंचे। यात्रा में बलदेव कृष्ण रिंपी, भजन लाल, कृष्ण लाल, जोरावर सिंह, अमरजीत, विपन कुमार, मनीश, हर्ष बसरा, साहिल, कार्तिक, जस, रमनदीप, गगनदीप, अरमान, टीटू, मनीष कुमार मन्ना, सन्नी कुमार, संतोष, दीपक कंबोज, कमलेश रानी, जसविंदर कुमार, मनदीप कुमार, विजय कुमार, सरोज, सुनीता, किरण, सुमन, सीमा, प्रमोद, पं. शाम कुमार, रमा शंकर, राम चंद्र, पंकज, बलिवंदर लक्की, अखिल, साहिल इत्यादि शामिल रहे। ।
INCREDIBLE INDIA