Перейти к содержимому

लखनऊ में ANM का आंदोलन 10वें दिन भी जारी, महिला कर्मी का सरकार को खुला अल्टीमेटम

Newswala Republic India

0:00 / 0:00

लखनऊ में ANM का आंदोलन 10वें दिन भी जारी, महिला कर्मी का सरकार को खुला अल्टीमेटम

7 518 просмотров · 6 дней назад
Newswala Republic India
1,34 тыс. подписчиков
7 518 просмотров · 6 дней назад
लखनऊ में ANM का आंदोलन 10वें दिन भी जारी, महिला कर्मी का सरकार को खुला अल्टीमेटम लखनऊ के ईको गार्डन में संविदा ANM कर्मियों का आंदोलन 10वें दिन भी जारी है। समान काम के लिए समान वेतन, नियमितीकरण और न्यूनतम 30 हजार रुपये मानदेय समेत कई मांगों को लेकर ANM कर्मी धरने पर बैठी हैं। आंदोलन के दौरान एक महिला ANM ने सरकार को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन कर रहे किसी कर्मचारी पर लाठी चलाई गई या बदतमीजी की गई, तो वे चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जरूरत पड़ी तो “कबड्डी खेलेंगे और औकात याद दिला देंगे।” प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संविदा ANM कर्मी लखनऊ पहुंची हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और सेवा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अब सवाल है कि ANM कर्मियों के इस अल्टीमेटम के बाद सरकार क्या कदम उठाती है? क्या बातचीत से आंदोलन का समाधान निकलेगा या धरना आगे भी जारी रहेगा? इस वीडियो में देखिए ANM आंदोलन की पूरी स्थिति और प्रदर्शनकारी महिला कर्मी ने सरकार को क्या चेतावनी दी। #ANM #Lucknow #ANMProtest #UPNews #LucknowNews #ANMAndolan #UttarPradesh #EcoGarden #HealthWorkers