संपदा 2.0मोबाइल ऐप का उपयोग कैसे करें।। How to use Sampada 2.0 Mobile App #sampada #property #stamp
Techno Master Satyendra
0:00 / 0:00
संपदा 2.0मोबाइल ऐप का उपयोग कैसे करें।। How to use Sampada 2.0 Mobile App #sampada #property #stamp
7 332 просмотра · 2 года назад
Techno Master Satyendra
7,92 тыс. подписчиков
7 332 просмотра · 2 года назад
इस एप की मदद से लोग जमीन का खसरा नंबर दर्ज कर संबंधित कलेक्टर के दिशा-निर्देशों की निर्धारित दरें भी जान सकेंगे। इसमें खसरा में प्लॉट, फ्लैट, डुप्लेक्स, कृषि भूमि या अन्य भूमि की स्थिति स्पष्ट की गई है। अभी इसका पता लगाना आसान नहीं है।इस एप को पंजीकरण विभाग की वेबसाइट या गूगल एप से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि संपदा वन में रजिस्ट्री आनलाइन की गई थी और संपदा टू में संपत्ति से जुड़ी कई तरह की जानकारियां देने की तैयारी है।इस एप में खसरा नंबर और संपत्ति की जानकारी होने से नगर निगम को भी फायदा होगा। इसके जरिए अगर नगर निगम की सीमा के भीतर संपत्ति खरीदी और बेची जाती है तो उसका संदेश निगम तक पहुंच जाएगा। इससे निगम को संपत्ति कर जमा करने में आसानी होगी।ग्रामीण क्षेत्र में कृषि या मकान के पंजीकरण के लिए खसरे में संपत्ति का परिवर्तन एवं वितरण करना आवश्यक है। अन्यथा, सॉफ़्टवेयर आगे की प्रक्रिया नहीं करेगा। इस तरह बटाईदार या कोई और किसी की जमीन का सौदा नहीं कर पाएगा, इस तरह जमीन का फर्जीवाड़ा बंद हो जाएगा।
ये है ऐप की खासियत कोई और किसी के नाम से जमीन नहीं बेच पाएगा, धोखाधड़ी करने पर मैसेज आएगा। नाम बदलने और वितरण नहीं होने पर सॉफ्टवेयर काम नहीं करेगा। भारी-भरकम पेज आधारित कलेक्टर दिशा-निर्देशों की कोई आवश्यकता नहीं होगी। संपत्ति कर और जमीन की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता आयेगी
https://www.mpigr.gov.in/#/home
#संपदा #sampada #sampada Mobile app #Mobile app