Перейти к содержимому

Israel Election Result: PM नहीं बनेंगे नेतन्याहू-आइजनकोट, मुस्लिम पार्टियों से डर गए? Israel New PM

Navbharat Times नवभारत टाइम्स

0:00 / 0:00

Israel Election Result: PM नहीं बनेंगे नेतन्याहू-आइजनकोट, मुस्लिम पार्टियों से डर गए? Israel New PM

21 817 просмотров · 17 ч назад
Navbharat Times नवभारत टाइम्स
12,8 млн подписчиков
21 817 просмотров · 17 ч назад
Israel Election 2026 Result Explainer: इजरायल की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल है—आखिर अरब पार्टियों का समर्थन लेने से नेतन्याहू और गादी आइज़ेनकोट दोनों क्यों कतरा रहे हैं? इजरायल की संसद में अरब पार्टियों के पास 19 सीटें हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन के पास 53 सीटें हैं, जबकि उन्हें हटाने के लिए एकजुट हुए विपक्षी खेमे के पास 48 सीटें हैं। ऐसे में अरब पार्टियां सरकार बनाने के समीकरण में किंगमेकर बनकर उभरी हैं। लेकिन राजनीतिक विरोधाभास देखिए—नेतन्याहू अरब पार्टियों के समर्थन से दूर हैं और उन्हें हटाने की कोशिश कर रहे आइज़ेनकोट के सहयोगियों में भी अरब दलों के साथ गठबंधन को लेकर मतभेद हैं। अविग्दोर लिबरमैन इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। इस पूरे विवाद के पीछे 31 साल पुरानी एक ऐतिहासिक घटना भी है। 4 नवंबर 1995 को इजरायल के प्रधानमंत्री यित्ज़ाक राबिन की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या यिगाल आमिर नाम के एक यहूदी दक्षिणपंथी चरमपंथी ने की थी, जो राबिन की फिलिस्तीनियों के साथ शांति प्रक्रिया और ओस्लो समझौते का विरोध करता था। राबिन सरकार को उस समय अरब सांसदों के समर्थन को लेकर भी दक्षिणपंथी आलोचना का सामना करना पड़ा था। क्या उसी दौर की राजनीतिक ध्रुवीकरण और अरब समर्थन को लेकर बनी नकारात्मक छवि का असर आज भी इजरायल की राजनीति पर दिखाई दे रहा है? क्या अरब पार्टियों के समर्थन से आइज़ेनकोट प्रधानमंत्री बन सकते हैं? क्या विपक्षी नेताओं के बीच मतभेद नेतन्याहू की सत्ता बचा देंगे? और क्या इजरायल की राजनीति में अरब नागरिकों की भूमिका अब निर्णायक होने जा रही है? वरिष्ठ पत्रकार के साथ देखिए इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम का विश्लेषण। Israel Election Result: PM नहीं बनेंगे नेतन्याहू-आइजनकोट, मुस्लिम पार्टियों से डर गए? Israel New PM | Israel Election 2026 | Why Israeli Leaders Reject Arab Parties Support | Israel Arab Parties | Israel Politics 2026 | Benjamin Netanyahu | Gadi Eisenkot | Arab Parties Israel Election | Israel Government Formation | Israel Opposition | Yitzhak Rabin Assassination | Yigal Amir | Rabin Murder 1995 | Israel Election Results 2026 | Arab Parties Kingmaker | Netanyahu Government Crisis | Israel Political Crisis | Raam Party | Joint List Israel | Avigdor Lieberman | Naftali Bennett | Israel News Hindi | Middle East Politics | इजरायल की राजनीति | अरब पार्टियां | नेतन्याहू | गादी आइज़ेनकोट | यित्ज़ाक राबिन | राबिन की हत्या | इजरायल चुनाव | इजरायल में सरकार | अरब पार्टियों का समर्थन | Top News | Navbharat | Navbharat Times | Latest Updates | Explanations And Commentary #IsraelElectionReslt #Netanyahu #NewPMIsrael #IsraelElections2026 #GadiEisenkot #ArabParties #IsraelPolitics #IsraelNewsHindi #MiddleEast #Knesset #Geopolitics #WorldNewsHindi #BreakingNews #navbharattimes #nbtnews -------------------------------------------------------------------------------------------------------- Welcome to the Official YouTube Channel of Navbharat Times (नवभारत टाइम्स): Navbharat Times, India’s leading and most trusted Hindi Website, brings you 24x7 up-to-date video coverage from India and around the world. Stay ahead with the latest Hindi news, breaking stories, and in-depth analysis. नवभारत टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको मिलेगी देश-विदेश की हर बड़ी खबर, लाइव अपडेट्स और सटीक विश्लेषण। We cover all up-to-date coverage on: Latest Top News Stories (ब्रेकिंग न्यूज़) Politics & Elections (राजनीति) Sports & Cricket (खेल जगत) Business & Share Market (बिजनेस) Entertainment & Bollywood (मनोरंजन) YouTube पर सबसे सटीक और तेज़ खबरों के लिए नवभारत टाइम्स को अभी Subscribe करें! 👉   / @navbharattimes   👉 Official NBT App: https://navbharattimes.sng.link/Ecnen... 👉 Navbharat Times Website : https://navbharattimes.indiatimes.com/ 👉 Navbharat Times FB :   / navbharattimes   👉 Navbharat Times X:   / navbharattimes