पुणे की स्पेशल बाकरवड़ी | खस्ता और कुरकुरी बाकरवड़ी रेसिपी | Pune Special Bakarwadi recipe in Hindi
Dev's Kitchen
0:00 / 0:00
पुणे की स्पेशल बाकरवड़ी | खस्ता और कुरकुरी बाकरवड़ी रेसिपी | Pune Special Bakarwadi recipe in Hindi
13 810 просмотров · 1 день назад
Dev's Kitchen
219 тыс. подписчиков
13 810 просмотров · 1 день назад
पुणे की मशहूर स्पेशल बाकरवड़ी बनाने की कोशिश। खमंग मसाला, कुरकुरी सेव और एकदम खस्ता बाकरवड़ी का स्वाद। पूरी रेसिपी और सटीक माप के साथ जरूर बनाकर देखिए।
Dev’s Kitchen Marathi YouTube channel की लिंक:
/ @devskitchenmarathi
पुणे स्पेशल बाकरवड़ी
सामग्री
कवरिंग के लिए
मैदा – 1½ कप (180 ग्राम)
बेसन – 2 टेबलस्पून (20 ग्राम)
नमक – ½ टीस्पून (4 ग्राम)
तेल – 1½ टेबलस्पून (15 ग्राम)
पानी – लगभग 90 ग्राम
एक्स्ट्रा मैदा – 1 टीस्पून, जरूरत के अनुसार
स्टफिंग के लिए
मोटी सेव – 200 ग्राम
सूखा नारियल – 60 ग्राम
साबुत धनिया – 2 टेबलस्पून (20 ग्राम)
जीरा – 1½ टेबलस्पून (20 ग्राम)
तिल – 2 टेबलस्पून (20 ग्राम)
हींग – ¼ टेबलस्पून (लगभग 1½ ग्राम)
नमक – 1 टीस्पून (8 ग्राम)
ताजा धनिया – 8–10 ग्राम
हरी मिर्च – 5–6 (लगभग 15 ग्राम)
तीखी लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबलस्पून (8 ग्राम)
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबलस्पून (6 ग्राम)
भुना बेसन – 2 टेबलस्पून
चीनी – ½ टेबलस्पून
तेल – ½ टेबलस्पून
इमली का सिरप
इमली – 20 ग्राम
चीनी – 3 टेबलस्पून
पानी – ¾ कप (175 ml)
अन्य
तलने के लिए तेल
विधि
मैदा, बेसन, नमक और तेल मिलाकर पानी से थोड़ा टाइट आटा गूंथ लें। जरूरत हो तो 1 टीस्पून मैदा डालें। आटे को 30 मिनट रेस्ट दें।
सूखा नारियल हल्का भूनें। अलग से धनिया, जीरा और तिल भी हल्का भून लें।
½ टेबलस्पून तेल में हरी मिर्च और ताजा धनिया हल्का भूनकर थोड़ा ड्राय करें।
भुने नारियल, धनिया, जीरा, तिल, हरी मिर्च-धनिया और 30 ग्राम सेव को लाल मिर्च, कश्मीरी मिर्च, हींग और नमक के साथ दरदरा पीस लें।
यह मसाला बाकी 170 ग्राम सेव में मिलाएं।
इमली, चीनी और 175 ml पानी को 3–4 मिनट उबालकर सिरप बनाएं और छान लें।
तैयार इमली सिरप को थोड़ा-थोड़ा करके सेव के मिश्रण में मिलाएं। फिर ½ टेबलस्पून चीनी और 2 टेबलस्पून भुना बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। स्टफिंग तैयार है।
आटे को 4 भागों में बांटें। चकले पर थोड़ा मैदा लगाकर एक भाग को लंबा और पतला बेलें। किनारे काटकर रेक्टेंगल शेप दें।
ऊपर स्टफिंग फैलाकर हल्का दबाएं और टाइट रोल बनाएं। किनारे पर पानी लगाकर अच्छी तरह सील करें और बाकरवड़ी के टुकड़े काटें।
तेल को लगभग 160°C तक गर्म करें। मध्यम गरम तेल में बाकरवड़ी को 7–8 मिनट या सुनहरी और कुरकुरी होने तक डीप फ्राई करें।
फ्राई की हुई बाकरवड़ी को पूरी तरह ठंडा होने दें। लगभग 1 घंटे बाद यह ज्यादा कुरकुरी हो जाती है।
ठंडी होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
#बाकरवड़ी #पुणेकीबाकरवड़ी #पुणेस्पेशल #बाकरवडी #बाकरवडीरेसिपी #महाराष्ट्रीयनरेसिपी #मराठीफूड #मराठीरेसिपी #IndianSnacks #Bakarwadi #PuneBakarwadi #BakarwadiRecipe #MaharashtrianFood #MaharashtrianRecipe #CrispyBakarwadi #IndianSnacks #HomemadeSnacks #TeaTimeSnacks #TraditionalRecipe #Devskitchen