Перейти к содержимому

Maharashtrian style Pitru Paksha Shraddh Thali महाराष्ट्रीयन स्टाइल पितृपक्ष श्राद्ध थाली

Fire,Salt & Grain

0:00 / 0:00

Maharashtrian style Pitru Paksha Shraddh Thali महाराष्ट्रीयन स्टाइल पितृपक्ष श्राद्ध थाली

1 674 просмотра · 2 нед. назад
Fire,Salt & Grain
137 подписчиков
1 674 просмотра · 2 нед. назад
पितृपक्ष स्पेशल महाराष्ट्रियन श्राद्ध थाली | सामग्री घी – 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल – 1 कटोरी ड्राई फ्रूट्स – 2–3 बड़े चम्मच दूध – 1 लीटर भीगे हुए चावल – 2 बड़े चम्मच चीनी – 3 बड़े चम्मच इलायची पाउडर – 1 चम्मच केसर – थोड़ा सा एक पैन में घी गरम करके कद्दूकस किया हुआ नारियल अच्छी तरह भून लें। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का फ्राई करें। इसके बाद 1 लीटर दूध डालें और अच्छी तरह उबाल आने दें। दूध उबलने के बाद भीगे हुए चावल डालकर अच्छी तरह पकाएं। चावल नरम होने पर चीनी और इलायची पाउडर डालें। आखिर में केसर डालकर 1–2 मिनट पकाएं। हमारी स्वादिष्ट सात्विक खीर तैयार है। 2. सात्विक मिक्स वेजिटेबल सामग्री भिंडी – 1 कटोरी लाल कद्दू – 1 कटोरी घेवड़ा – 1 कटोरी गवारे की सब्ज़ी – 1 कटोरी तेल – 2 बड़े चम्मच जीरा – 1 चम्मच हल्दी – 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार हरा धनिया – थोड़ा सा बनाने की विधि सभी सब्ज़ियों को धोकर बारीक काट लें। पैन में तेल गरम करके जीरा डालें। अब सारी सब्ज़ियाँ डालकर अच्छी तरह भूनें। इसमें हल्दी, नमक और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर कड़ाही को ढककर सब्ज़ियों को अच्छी तरह पकने दें। सब्ज़ियां नरम होने पर ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। मिक्स वेजिटेबल तैयार है। 4. मेथी की भाजी सामग्री ताज़ी मेथी – 1 गुच्छा तेल – आवश्यकतानुसार जीरा – 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच नमक – 1 चम्मच या स्वादानुसार बनाने की विधि मेथी को अच्छी तरह चुनकर धो लें और बारीक काट लें। पैन में तेल गरम करके जीरा डालें। अब अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद मेथी डालकर अच्छी तरह पकाएं। नमक डालें, कड़ाही को ढकें और धीमी आंच पर 2–3 मिनट स्टीम करें। मेथी की भाजी तैयार है। 5. महाराष्ट्रियन सात्विक आमटी सामग्री नारियल – 1 कटोरी चना दाल – 3 बड़े चम्मच हरी मिर्च – 2 तेल – लगभग 2 बड़े चम्मच जीरा – 1 चम्मच करी पत्ता – आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच गरम मसाला – 1 चम्मच पानी – 1 कप हरा धनिया – थोड़ा सा नमक – स्वादानुसा बनाने की विधि सबसे पहले नारियल को भून लें। एक पैन में थोड़ा तेल डालकर चना दाल और हरी मिर्च भूनें। इसमें भुना हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह ब्राउन होने तक भूनें। मिश्रण ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब पैन में तेल गरम करें। जीरा और करी पत्ता डालें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर हल्का भूनें। तैयार नारियल का पेस्ट डालें और 3–4 मिनट अच्छी तरह भूनें। फिर 1 कप पानी डालकर उबाल आने दें। आखिर में हरा धनिया डालें। महाराष्ट्रियन आमटी तैयार ह 6. सात्विक कढ़ी सामग्री दही – 1 कटोरी बेसन – 2 बड़े चम्मच तेल – 1 बड़ा चम्मच जीरा – 1 चम्मच राई – 1 चम्मच करी पत्ता – आवश्यकतानुसार हरी मिर्च – आवश्यकतानुसार अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच हल्दी – 1 चम्मच पानी – 1 कप नमक – 1 चम्मच या स्वादानुसार हरा धनिया – थोड़ा सा बनाने की विधि एक बाउल में दही और बेसन अच्छी तरह फेंट लें। पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा, राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें। अब हल्दी डालें। इसके बाद दही-बेसन का मिश्रण डालें और 1 कप पानी मिलाएं। नमक डालकर अच्छी तरह उबालें। अंत में हरा धनिया डालें। हमारी सात्विक कढ़ी 7. 8. उड़द दाल के वड़े सामग्री उड़द दाल – 1 कटोरी नमक – 1 चम्मच पानी – 1 चम्मच या आवश्यकता अनुसार तेल – तलने के लिए बनाने की विधि उड़द दाल को 4–5 घंटे भिगो दें। पानी निकालकर दाल को मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें। इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गरम तेल में वड़े डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें। उड़द दाल के वड़े तैयार हैं। 9. आलूवड़ी आलूवड़ी की पूरी विस्तृत रेसिपी हमारे YouTube चैनल Fire Salt and Grain पर उपलब्ध है। पूरी विधि देखने के लिए संबंधित वीडियो जरूर देखें। 10. बेसन के पकौड़े सामग्री बेसन – 1 कटोरी अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच हल्दी – 1 चम्मच नमक – 1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया – थोड़ा सा पानी – आवश्यकता अनुसार तेल – तलने के लिए बनाने की विधि एक बाउल में बेसन लें। इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और हरा धनिया डालें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। गरम तेल में छोटे-छोटे पकौड़े डालें और सुनहरा भूरा होने तक तल लें। पकौड़े तैयार हैं। 11. कटवड़ी / पटवड़ीसामग्री बेसन – 1 कप जीरा – 1 चम्मच हरी मिर्च – आवश्यकतानुसार अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच हल्दी – 1 चम्मच हरा धनिया – थोड़ा सा पानी – आवश्यकता अनुसार -तेल – प्लेट पर लगाने के लिए बनाने की विधि सबसे पहले बेसन को पानी के साथ अच्छी तरह घोल लें। एक पैन में जीरा, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और हल्दी डालें। पानी डालकर उबाल आने दें। इसमें थोड़ा हरा धनिया डालें। अब बेसन का घोल धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें। मिश्रण गाढ़ा होकर एक बॉल जैसा हो जाए तो गैस बंद कर दें। एक प्लेट पर थोड़ा तेल लगाएं और तैयार बेसन का मिश्रण रखकर अच्छी तरह फैलाएं। इसे ठंडा और सेट होने दें। सेट होने के बाद टुकड़ों में काट लें। आपकी स्वादिष्ट पटवड़ी तैयार MaharashtrianThali #SatvikFood #ShraddhaBhojan #MaharashtrianFood #PitruPakshaSpecial #SatvikThali #MaharashtrianRecipes #FireSaltAndgrain