Перейти к содержимому

25 साल पुराने पानी के लंगर की कहानी | कलियर शरीफ में डैडी (Marhoom Rashid Ahmad) ने शुरू किया था

KunwarNama

0:00 / 0:00

25 साल पुराने पानी के लंगर की कहानी | कलियर शरीफ में डैडी (Marhoom Rashid Ahmad) ने शुरू किया था

338 просмотров · 2 недели назад
KunwarNama
5,68 тыс. подписчиков
338 просмотров · 2 недели назад
ये बात करीब 25 साल पुरानी है… जब मेरे डैडी मरहूम रशीद अहमद साहब कलियर शरीफ में पानी का पियाऊ, यानी लंगर लगाया करते थे। उस दौर में कलियर शरीफ में पानी के बड़े वॉटर टैंक नहीं हुआ करते थे। पानी की सप्लाई भी नहीं थी और लोग कुओं और नलकों से पानी निकालकर अपनी ज़रूरत पूरी करते थे। उस समय हम लुढ़की से टेंट लेकर घोड़ा-तांगे में सामान रखकर कलियर शरीफ जाया करते थे। दरगाह से बाकायदा रसीद कटवाई जाती थी और आज भी उन रसीदों में से कुछ रसीदें मेरे पास महफ़ूज़ हैं। रसीद कटने के बाद जल संस्थान की तरफ़ से हमें अस्थायी पानी का कनेक्शन दिया जाता था। हम स्थानीय दुकानदारों से बर्फ खरीदते थे और उसे पानी में डालकर ठंडा पानी तैयार करते थे। इसके बाद राहगीरों और जायरीनों के लिए बिल्कुल मुफ्त पानी का पियाऊ लगाया जाता था। आज जब मैं उसी सिलसिले को आगे बढ़ा रहा हूँ, तो मेरे लिए ये सिर्फ़ एक सेवा नहीं, बल्कि अपने डैडी मरहूम रशीद अहमद साहब की शुरू की हुई उस रिवायत को ज़िंदा रखने की कोशिश है। लंगर का ये सिलसिला मेरे डैडी ने अपने बचपन से ही शुरू कर दिया था, मैं तो सिर्फ़ उसे आगे बढ़ा रहा हूँ। ❤️ अल्लाह तआला उन्हें इस नेक काम का सवाब अता फरमाए और हमें भी इंसानियत की खिदमत करने की तौफ़ीक़ दे। आमीन। 🤲 #KaliyarSharif #KaliyarMela2026 #Langar #Piyau #SabirPak