निरसा में सजेगा नृत्य और मनोरंजन का भव्य मंच, देशभर की नृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका
INDIA NEWS DARPAN
0:00 / 0:00
निरसा में सजेगा नृत्य और मनोरंजन का भव्य मंच, देशभर की नृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका
38 просмотров · 3 дн. назад
INDIA NEWS DARPAN
14,6 тыс. подписчиков
38 просмотров · 3 дн. назад
निरसा में सजेगा नृत्य और मनोरंजन का भव्य मंच, ‘सिंक 1.0’ में देशभर की नृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका
धनबाद/निरसा। नृत्य प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की दिशा में निरसा में भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। आर्टविंग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एवं कृष्णाज डांस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में निरसा नृत्य उत्सव के तीसरे सत्र के तहत ‘सिंक 1.0’ नृत्य प्रतियोगिता एवं मनोरंजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, ‘सिंक 1.0’ का उद्देश्य देशभर में छिपी नृत्य प्रतिभाओं को एक बेहतर और व्यापक मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी पहुंचकर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके जरिए उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
यह आयोजन सिर्फ नृत्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां नृत्य, संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा। अनुभवी कलाकारों और नृत्य जगत से जुड़े विशेषज्ञों की मौजूदगी में प्रतिभागियों को अपनी कला को और निखारने तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
‘सिंक 1.0’ को लेकर युवाओं और नृत्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। आयोजकों ने कलाकारों, युवाओं और आम लोगों से इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि ‘सिंक 1.0’ निरसा की धरती पर नृत्य और मनोरंजन का एक ऐसा मंच तैयार करेगा, जो स्थानीय और देशभर की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
रिपोर्टर =राजु सिंह नार्थ छोटा नागपुर डिविजनल हेड झारखंड