कवाई में युवा संवाद कार्यक्रम में बोले-नरेश सिंह सिकरवार हर समस्या को अपनी पीड़ा मानकर करूंगा समाधान
Headline News Channel
0:00 / 0:00
कवाई में युवा संवाद कार्यक्रम में बोले-नरेश सिंह सिकरवार हर समस्या को अपनी पीड़ा मानकर करूंगा समाधान
155 просмотров · 8 дн. назад
Headline News Channel
152 подписчика
155 просмотров · 8 дн. назад
कवाई में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने खुलकर रखीं स्थानीय समस्याएं; नरेश सिंह सिकरवार ने दिया समाधान का भरोसा
बारां। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला परिषद वार्ड संख्या 11 से भाजपा प्रत्याशी नरेश सिंह सिकरवार की पहल पर कवाई के पारलिया रोड स्थित श्रीराम रिसोर्ट में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कवाई मंडल से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
युवा संवाद के दौरान युवाओं ने एक मंच से अपनी बात रखते हुए क्षेत्र को मजबूत नेतृत्व देने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम में अडानी पावर प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, कवाई कस्बे में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम, बीपीएल सूची में पात्र परिवारों के नाम जुड़वाने, वर्षों से लंबित पट्टों का निस्तारण तथा पेयजल सहित कई स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं ने बारां जिले के साथ-साथ कवाई क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राकेश जैन, भाजपा नेता कृष्ण मुरारी दिलावर, रामेश्वर खंडेलवाल, अमित चोपड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हर समस्या को अपनी पीड़ा मानकर करूंगा समाधान : सिकरवार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि यह गांव की सरकार है और इसमें आमजन की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की हर पीड़ा को अपनी पीड़ा मानकर उसके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
सिकरवार ने विशेष रूप से कवाई-सालपुरा क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या के समाधान की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह एवं विधायक राधेश्याम बैरवा को अवगत करवाकर उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा और क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर काम करूंगा।" कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी के साथ स्थानीय मुद्दों पर हुए संवाद को क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की पहल के रूप में देखा गया।