Перейти к содержимому

प्रियतम! मीठी नित याद तुम्हारी आती।

Hemant Tiwari

0:00 / 0:00

प्रियतम! मीठी नित याद तुम्हारी आती।

10 213 просмотров · 4 года назад
Hemant Tiwari
521 подписчик
10 213 просмотров · 4 года назад
#पदरत्नाकर-हनुमान प्रसाद पोद्दार श्रीराधा के प्रेमोद्गार-श्रीकृष्ण के प्रति तर्ज लावनी - ताल कहरवा प्रियतम! मीठी नित याद तुम्हारी आती। मैं पलभर तुमको कभी बिसार न पाती॥ जगने में सपने में तुम, मेरे प्यारे, हो होते कभी न मुझसे पलभर न्यारे॥ दे दर्शन मुझको सदा परम सुख देते। कर मीठी रस की बातें, दुख हर लेते॥ देते रहते दिन-रात स्पर्श-सुख भारी। निज हृदय खोल, कह देते मन की सारी॥ यों मिलने पर भी मिलने की अभिलाषा। रहती बढ़ती ही नित्य मिलन की आशा॥ नित मिलने पर भी पल न दूर स्मृति होती। वह सदा तुम्हीं में प्यारे! जगती-सोती॥ #gitavatika #gorakhpur #bhaijee #hanumanprasadpoddarji #padratnakar