कारवाँ लुटा लुटा सा रह गया है प्यार का | हिंदी दर्द भरा गीत | गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' बीकानेरी
GIRDHARI SINGH GAHLOT
0:00 / 0:00
कारवाँ लुटा लुटा सा रह गया है प्यार का | हिंदी दर्द भरा गीत | गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' बीकानेरी
873 просмотра · 11 дней назад
GIRDHARI SINGH GAHLOT
30 подписчиков
873 просмотра · 11 дней назад
कारवाँ लुटा लुटा सा रह गया है प्यार का 💔बिछड़े प्यार, इंतज़ार का रंग लिए हुए यह दर्द भरा गीत सुनिए।
**
ये मिला सिला हमें तुम्हारे एतबार का
कारवाँ लुटा लुटा सा रह गया है प्यार का
***
न तुम हमारे हो सके न और कोई हो सका
ग़रीब का नसीब तो न जग सका न सो सका
न भूल हम सके सनम कभी तुम्हारी बुज़दिली
कि कोशिशों से भी कभी कली न दिल की फिर खिली
मौसम-ए-ख़िज़ाँ ने घोंट डाला दम बहार का
कारवाँ लुटा लुटा सा रह गया है प्यार का
***
यक़ीन कैसे हम करें कि ज़िंदगी में तुम नहीं
सुकून के हसीन पल हमारे खो गए कहीं
जिधर भी देखते हैं हम धुँआँ उठे उधर उधर
कि हसरतों का क़ाफ़िला भी हो गया तितर बितर
साथ हिज़्र के हमें ये ग़म मिला उधार का
कारवाँ लुटा लुटा सा रह गया है प्यार का
***
अजीब है चलन कि शाख रोंदती है गुल का तन
कहीं पे बागबाँ ही ख़ुद उजाड़ता दिखे चमन
किया है वक़्त ने दग़ा कि दे गए हो तुम सनम
हमारा तो वजूद है तुम्हारे दम से हम क़दम
हाल अब हमारा है क़फ़स में ज्यों शिकार का
कारवाँ लुटा लुटा सा रह गया है प्यार का
***
ये मिला सिला हमें तुम्हारे एतबार का
कारवाँ लुटा लुटा सा रह गया है प्यार का
***
रचनाकार - गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' बीकानेरी
👍 पसंद आए तो LIKE करें
🔔 चैनल को SUBSCRIBE करें
↗️ अपनों के साथ SHARE करें
#हिंदी गीत #ग़ज़ल #दर्दभरागीत #तुरंतबीकानेरी #HindiGhazal #Song #sadsong