बिलारी: क्षेत्र में चोरों का आतंक, घर में घुसकर की लाखों की लूट, विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला
YIS NEWS
0:00 / 0:00
बिलारी: क्षेत्र में चोरों का आतंक, घर में घुसकर की लाखों की लूट, विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला
7 363 просмотра · 1 г. назад
YIS NEWS
10 тыс. подписчиков
7 363 просмотра · 1 г. назад
बिलारी क्षेत्र में चोरों का आतंक, कुबरी मानक गांव में घर में घुसकर की लाखों की लूट, विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला।
बिलारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सियारी लद्दा के मजरा कुबरी मानक गांव में बीती रात लगभग 2 बजे बदमाश मुकेश पुत्र रामावतार के घर में घुस गए, मुकेश घर से बाहर रहकर काम करते हैं।
घर पर उनकी पत्नी शोभा और छोटे-छोटे बच्चे थे, बदमाशों की आहट पाकर शोभा की आंख खुली तो उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की।
इसके बाद एक बदमाश ने शोभा के सीने के दाएं तरफ तथा बाएं हाथ पर चाकू से गहरा बार करके भाग गया, शोभा के शोर मचाने पर परिवार तथा मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए, तब तक बदमाश फरार हो गए।
गांव वालों ने 112 नंबर पुलिस को फोन किया, जिस पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची, तथा लूट की सूचना पर साथ ही साथ कोतवाली बिलारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर सबूत इकट्ठे किए।
शोभा ने बताया कि बदमाश उसके पैरों के चांदी की पायल, सोने के कुंडल, सोने का मंगलसूत्र तथा सेविंग किए हुए लगभग 20000 रूपए लेकर फरार हो गए ।
पीड़ित महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां महिला को गहरे घाव होने पर पट्टी की गई।
घर आने पर महिला ने अपनी आप बीती बताई।