Loreto Lucknow celebrates 150 years in Loreto convent. A get together for all past pupils.
Inside News 24x7
0:00 / 0:00
Loreto Lucknow celebrates 150 years in Loreto convent. A get together for all past pupils.
7 931 просмотр · 3 г. назад
Inside News 24x7
404 подписчика
7 931 просмотр · 3 г. назад
लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल अपना 150 वीं वर्षगांठ को उत्साह के साथ मना रहा है। इसकी स्थापना का इतिहास भी काफी दिलचस्प हैं , वर्ष 1872 में मदर जोसेफ होगन के नेतृत्व में सात बहनों का एक दल दार्जिलिंग से लखनऊ पहुंचा, पैरिश पुजारी, फादर लुईस द्वारा उनका स्वागत किया गया, वे उन्हें उस घर में ले गए , जिसे उन्होंने चर्च से सटे उनके लिए सुरक्षित रखा था, जो अब शाहनजफ रोड है। इसी सदन में 4 नवंबर 1872 को लखनऊ में पहला लोरेटो स्कूल की स्थापना हुई थीं।
शाम होते ही लोरेटो स्कूल में पुराने छात्राओं की टोलिया अपने अपने दोस्तों के साथ स्कूल में आने लगे, लोग एक दूसरे को गले लगाकर अपने वर्षों पुराने दोस्ती को याद करने लगे , लोगो में जितना उत्साह था उतनी ही ख़ुशी भी झलक रही थीं।
स्कूल की मुख्य ईमारत के पास लोगो ने एक दूसरे के साथ सेल्फ़ी फोटो शूट करवाये और ग्रुप फ़ोटो भी लिए।
स्कूल के ड्रेस में छात्राओं की कट आउट होर्डिंग बने हुए थे , लोग ने पुराने दिनों को याद करते रहे और कट आउट होर्डिंग के साथ फोटो भी करवाये।
150 वीं वर्षगांठ पर स्कूल की प्रिंसिपल एनिमा कुजूर ने पुराने छात्राओं के साथ मिलकर एक बुक भी लांच किया।
इस दौरान एक स्पेशल केक काटकर लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल का जन्मदिन भी मनाया गया और साथ ही साथ लोगो ने अपनी स्कूल की प्रार्थना को भी गाया।
लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल छात्राओं ने शानदार बैंड की परफॉरमेंस दी जिसको लोगो ने खूब पसंद किया और तालिया बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
ऐसे तमाम खबरों को जान ने के लिए इनसाइड न्यूज़ 24 X 7 से जुड़े रहे।
#loretoconventschool
#loretolucknowcelebrates150years
#loretoalumaneassociation