Chhattisgarh News: जहां ढेर हुआ Naxal Leader बसवराजू उसी अबूझमाड़ में पहली बार फहराया तिरंगा।
ETV Bharat Chhattisgarh
0:00 / 0:00
Chhattisgarh News: जहां ढेर हुआ Naxal Leader बसवराजू उसी अबूझमाड़ में पहली बार फहराया तिरंगा।
203 просмотра · 3 недели назад
ETV Bharat Chhattisgarh
86,9 тыс. подписчиков
203 просмотра · 3 недели назад
Chhattisgarh News: अबूझमाड़ का सुदूर और दुर्गम इलाका बोटेर, कभी यह इलाका नक्सलियों की मौजूदगी और दहशत के लिए जाना जाता था. करीब एक साल पहले इसी इलाके के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में नक्सल संगठन के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू और उसके साथियों के मारे जाने के बाद यहां हालात तेजी से बदलने लगे. मार्च 2026 में बोटेर क्षेत्र में सुरक्षा कैंप की स्थापना हुई और अब पहली बार यहां ग्रामीणों ने बिना किसी डर के स्वतंत्रता दिवस मनाया.
नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर बसा बोटेर आज भी बेहद दुर्गम इलाका है. नारायणपुर से ओरछा ब्लॉक मुख्यालय तक करीब 67 किलोमीटर और वहां से लगभग 55 किलोमीटर दूर बोटेर स्थित है. बोटेर तक पहुंचना आज भी किसी चुनौती से कम नहीं है. दुपहिया वाहन से केवल नजदीकी पुलिस कैंप कुडमेल तक पहुंचा जा सकता है. इसके बाद करीब 9 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है. इस रास्ते में कई छोटे-बड़े नदी-नाले, बांस और लकड़ियों से बने अस्थायी पुल, कीचड़ से भरे फिसलन वाले पहाड़ी रास्ते और घने जंगल पड़ते हैं. जंगली जानवरों के खतरे के बीच इन्हीं दुर्गम रास्तों को पार कर बोटेर पहुंचना पड़ता है. इस साल मार्च में बोटेर क्षेत्र में सुरक्षा कैंप की स्थापना के बाद यहां पहली बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हुआ. पुलिस जवानों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा फहराया. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आजादी के जश्न में शामिल हुए. किसी के हाथ में तिरंगा था तो कोई तिरंगे रंग की पवन चक्की लेकर आजादी की खुशी महसूस करता नजर आया. ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उनके जीवन में आए एक बड़े बदलाव का प्रतीक था. ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार है जब उनके गांव में तिरंगा फहराया गया है. इससे पहले नक्सलियों के फरमान के चलते गांव में लाल झंडा या काला झंडा ही दिखाई देता था.
#Chhattisgarh #Chhattisgarhnews #BreakingNews #TopNews #HindiNews #latest #trending
पूरी खबर पढ़ें...
https://www.etvbharat.com/hi/state/tr...
ताजा खबरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप इंस्टाल करें, लिंक :- https://bit.ly/33ZE4MX
For Daily News Updates visit WWW.ETVBHARAT.COM or Download the ETV Bharat App:- https://bit.ly/33ZE4MX
You Can follow ETV Bharat Chhattisgarh ( ईटीवी भारत छत्तीसगढ़ ) On:-
Facebook : / 849891471773067
X (Twitter) : / etvbharatcg
Instagram: / etvbharatcg