Перейти к содержимому

Jodhpur Mayor Election: CM Bhajanlal का जादू, लेकिन BJP Vs Congress की सीधी टक्कर, कौन मारेगा बाज़ी?

Rajasthan Tak

0:00 / 0:00

Jodhpur Mayor Election: CM Bhajanlal का जादू, लेकिन BJP Vs Congress की सीधी टक्कर, कौन मारेगा बाज़ी?

12 570 просмотров · 1 день назад
Rajasthan Tak
2,03 млн подписчиков
12 570 просмотров · 1 день назад
नगर निगम जोधपुर के अध्यक्ष पद के साधारण निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की समय सीमा शनिवार अपराह्न 3 बजे समाप्त हो गई। रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीणा के समक्ष बीजेपी प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता ने अधिवक्ता नाथू सिंह के माध्यम से विधिवत नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत, उद्योग मंत्री के.के. बिश्नोई, पूर्व सांसद सी.आर. चौधरी और पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान निगम परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही। वहीं, कांग्रेस की ओर से राजेंद्र सोलंकी ने अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। सोलंकी ने किसी भी वार्ड से चुनाव नहीं जीता है कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा पूर्व विधायक मनीषा पवार,पूर्व महापौर कुंती देवड़ा सहित कांग्रेस जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे। नाम निर्देशन की निर्धारित अवधि समाप्त होने तक किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की है। कांग्रेस ने गैर पार्षद राजेंद्र सिंह सोलंकी को मेयर पद पर उम्मीदवार बनाया है सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी है उन्होंने निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा था, वहीं भाजपा की तरफ से संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले प्रश्नचंद मेहता को उम्मीदवार बनाया है फिलहाल असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के भी बेहद करीबी है।100 वार्ड वाले जोधपुर नगर निगम में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों को 45 और 44 सीटों पर सीमित गई थी जबकि बहुमत के लिए 51 पार्षदों की जरूरत है, फिलहाल 10 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है इसके अलावा एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में गई है राजस्थान में सट्टा होने के कारण भाजपा के पास बोर्ड बनाने का एडवांटेज है हालांकि साथ निर्दलीयों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है तो वही चार निर्दलीयों ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया है तय कार्यक्रम के अनुसार, 21 सितंबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी और 22 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 25 सितंबर को आयोजित होगा। -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan #RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook:   / rajasthantakofficial   Twitter:   / rajasthan_tak