क्या आपकी सिंघाड़े की पूरी फट जाती है? अपनाएं यह 1 सीक्रेट ट्रिक! | falahari poori recipe
KSR Suddh Rasoi
0:00 / 0:00
क्या आपकी सिंघाड़े की पूरी फट जाती है? अपनाएं यह 1 सीक्रेट ट्रिक! | falahari poori recipe
146 просмотров · 2 нед. назад
KSR Suddh Rasoi
489 подписчиков
146 просмотров · 2 нед. назад
व्रत और फलाहार के लिए आज मैंने बनाई है शकरकंद और सिंघाड़े के आटे की बेहद खनकदार, फूली-फूली और स्वादिष्ट मीठी पूरी। अक्सर सिंघाड़े की पूरी बेलते समय फट जाती है या कड़ाही में बिखर जाती है, लेकिन इस वीडियो में मैंने शेयर की है एक बिल्कुल नई और अनोखी ट्रिक जिससे आपकी पूरी कभी नहीं फटेगी और एकदम परफेक्ट बनेगी। इसके साथ ही मैंने पूरी बेलने का एक झटपट तरीका भी बताया है जिससे आपका काम बहुत आसान हो जाएगा!
सामग्री (ingredients):
400 ग्राम उबला और कद्दूकस किया हुआ शकरकंद
250 ग्राम सिंघाड़े का आटा
4 बड़े चम्मच साबूदाना पाउडर
50 ग्राम गुड़ का पाउडर (या स्वादानुसार)
1 चुटकी सौंफ
आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
तलने के लिए मूंगफली का तेल (या व्रत वाला घी)
पानी (जरूरत के अनुसार)
अगर आपको यह वीडियो और मेरी यह सीक्रेट ट्रिक पसंद आई हो, तो वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें और अपने प्यारे-प्यारे कमेंट्स करके बताएं कि आपको रेसिपी कैसी लगी! ऐसे ही और भी शानदार व्रत स्पेशल वीडियोज़ के लिए हमारे चैनल 'के एस आर शुद्ध रसोई' को सब्सक्राइब करना न भूलें।
आप सभी को नवरात्रि की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएँ! वीडियो देखने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
#falaharirecipe #vratrecipes #singharapuri #sweetpotatopuri #navratrispecial #fastingfood #crispypoori #vratkakhana #upwasrecipe #ksrsuddhrasoi #bristihomekitchen #nishmadhulika
#kabitaskitchen