लवकुश द्वारा भरत सुग्रीव को पराजित करना व हनुमान को बन्दी बनाना | Ramayan Katha
Bharat Ki Amar Kahaniyan
0:00 / 0:00
लवकुश द्वारा भरत सुग्रीव को पराजित करना व हनुमान को बन्दी बनाना | Ramayan Katha
187 091 просмотр · 3 месяца назад
Bharat Ki Amar Kahaniyan
1,05 млн подписчиков
187 091 просмотр · 3 месяца назад
राम के अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा लवकुश के कब्जे में है। लक्ष्मण और शत्रुघ्न के परास्त हो जाने के बाद अबकी बार भरत, सुग्रीव और हनुमान एक साथ घोड़े मुक्त कराने पहुँचते हैं। हनुमान भक्तिबल से जान लेते हैं कि यह दोनों प्रभु राम व सीता के पुत्र हैं। फिर भी वह अनजान बनकर उनका परिचय पूछते हैं। लव कहता है कि यहाँ उनके ब्याह की बात नहीं चल रही कि वह अपना कुल और गोत्र बताए। लव उन्हें युद्ध करने की चुनौती देता है। भरत कहते हैं कि रघुकुल कभी पराजित नहीं होता। इस पर कुश उपहास उड़ाते हुए कहता है कि शत्रुघ्न और लक्ष्मण भी तो रघुकुल के हैं जो पराजित होकर कहीं मूर्च्छित पड़े हैं। इस पर भरत कुपित होकर युद्ध आरम्भ कर देते हैं किन्तु उन्हें लवकुश से कड़ी चुनौती मिलती है। कुश अपने व लव के चारों ओर अभिमन्त्रित सुरक्षा चक्र बना लेता है जिसे भरत के बाण भेद नहीं पाते। अन्ततः भरत और सुग्रीव का भी वही हाल होता है जो लक्ष्मण और शत्रुघ्न का हो चुका होता है। लवकुश अपनी शक्ति से हनुमान को बाँधकर बन्दी बना लेते हैं। दूत यह समाचार राम तक पहुँचाता है। राम के लिये यह समाचार अविश्वसनीय है कि भरत, सुग्रीव और हनुमान तीनों एक साथ परास्त हो गये हैं। वह स्वयं समर में जाने का निर्णय लेते हैं। उधर लवकुश रस्सी में बँधे हनुमान को भोजन प्रस्तुत करते हैं। किन्तु हनुमान के हाथ बँधे हुए हैं। कुश लव से हनुमान के हाथ खोलने को कहते हैं किन्तु हनुमान से वचन लेते हैं कि वो हाथ खुलने पर भी चुपचाप बन्दी बने बैठे रहेंगे। हनुमान उनकी उदारता की प्रशँसा करते हैं। तभी रथ पर सवार राम वहाँ आते हैं। उन्हें चारों ओर मूर्च्छित पड़े सैनिकों को देखकर अचरज होता है लेकिन सबसे अधिक अचरज हनुमान को बन्दी बना देखकर होता है। राम लवकुश से पूछते हैं कि वे राजपुत्र नहीं हैं तो उन्होंने किस लालसा से अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़ा है। कुश उत्तर देते हैं कि उन्होंने राज्य की लालसा से नहीं, बल्कि क्षत्रिय होने के कारण घोड़े के मस्तक पर लिखी चुनौती को स्वीकार कर इसे पकड़ा है। राम लवकुश से कहते हैं कि उन्हें देखकर उनके मन में युद्ध करने की इच्छा नहीं हो रही है। कुश भी कहते हैं कि ऐसी मोहिनी उसके मन में भी जागृत हो रही है। वहाँ केवल हनुमान ऐसे हैं जो इस गूढ़ रहस्य को समझ सकते हैं।
भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं।
#ramayan #ramayana #shriram #lordrama #ramkatha #ramayanserial #ramayanbhajan #rambhakt #sitaram #lokkatha #bharatkikahaniyan #bhaktistories #hindumytho #hindudevotional